शेन वॉर्न के जन्मदिन पर कुलदीप यादव की भावुक प्रतिक्रिया, कहा- "क्रिकेट जगत में आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी"

Photo Courtesy: Brett Costello
Photo Courtesy: Brett Costello

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और दिवंगत दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) को उनके जन्मदिन पर याद किया है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा और दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर, 1969 और देहांत 4 मार्च, 2022 को हुआ था। आज उनका 54वां जन्मदिन है। ऐसे में उन्हें दुनियाभर के क्रिकेटर्स याद कर रहे हैं और भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने भी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को याद करते हुए एक भावुक ट्वीट किया है।

Ad

कुलदीप यादव ने शेन वॉर्न को किया याद

कुलदीप ने अपने ट्वीट में लिखा,

"मैं अपने मित्र शेन वॉर्न को उनके खास दिन पर याद कर रहा हूं। आपकी विरासत क्रिकेट जगत में, और उन लोगों के दिलों में जीवित है जो आपको जानते हैं। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, वॉर्नी!"
Ad

शेन वॉर्न क्रिकेट इतिहास के एक महान लेग स्पिन गेंदबाज थे। उनका करियर काफी शानदार रहा था। गेंद के साथ उनकी जादूगरी को आज भी सराहा जाता है। उन्होंने अपने करियर कुल 145 टेस्ट मैच खेले थे और 25.41 की औसत से 708 विकेट चटकाए थे। उनका एक पारी में सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन 71 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था, जबकि एक मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन 128 रन देकर 12 विकेट लेना रहा था। इस दौरान उन्होंने 37 बार 5 विकेट और दस बार 10 विकेट लिए थे।

दाएं हाथ के स्पिनर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 194 वनडे मैच भी खेले थे, जिनकी 191 पारियों में 25.73 की औसत और मात्र 4.25 की इकोनॉमी रेट से कुल 293 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया था।

शेन वॉर्न को आईपीएल में भी हमेशा याद किया जाता है, क्योंकि आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में सबसे पहली बार ट्रॉफी उठाने वाले इंसान और कप्तान वॉर्न ही थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications