कौन थीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान? कब हुई शुरुआत; सर्वोच्च सम्मान से भी हुईं सम्मानित

भारतीय महिला कप्तान
पहली कप्तान शांता रंगास्वामी की तस्वीर (photo credit: x.com/Fancricket12,BCCI)

Indian Women Cricket first captain Shantha Rangaswamy life journey: भारत में किक्रेट के खेल में पुरुष टीम ने काफी सफलता हासिल की है। वहीं महिला टीम ने भी कई यादगार जीत दर्ज की है। भारतीय क्रिकेट टीम की कई महिला खिलाड़ियों ने पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट को एक अलग पहचान और मुकाम पर पहुंचाया। झूलन गोस्वामी से लेकर स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर आदि महिला खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने महिला क्रिकेट को अलग स्तर पर पहुंचाया।

Ad

महिला क्रिकेट को देखने की दिलचस्पी दर्शकों में बढ़ती जा रही हैं। फैंस क्रिकेट टीम के बारे में जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की महिला क्रिकेट टीम की पहली महिला कप्तान कौन थीं? कब भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी। आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान शांता रंगास्वामी थी। इसी कड़ी में आपको उनके जीवन की उपलब्धियों के बारें में बताते हैं।

Ad

बचपन से ही क्रिकेट के प्रति था लगाव

महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी का जन्म एक जनवरी 1954 को हुआ था। उनके पिता का नाम सीवी रंगास्वामी और माता का नाम राजलक्ष्मी था। शांता जब छोटी थीं, तो घर के आंगन में क्रिकेट खेला करती थीं। क्रिकेट मे शांता को बचपन से ही दिलचस्पी थी। लेकिन क्रिकेट के साथ- साथ उन्होंने बैडमिंटन, साॅफ्टबाॅल और अन्य कई खेलों में हिस्सा लिया। हालांकि क्रिकेट के लिए उनका अलग ही लगाव था। अपने क्रिकेट प्रेम को बढ़ाते हुए शांता रंगास्वामी ने क्लब क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि भारत में पहली बार महिला क्रिकेट टीम का चयन साल 1976 में किया गया था। जिन महिला क्रिकेटर्स टीम का चयन किया गया था उसमें शांता रंगास्वामी भी थी। महिला क्रिकेट टीम का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होना था। टेस्ट टीम की जिम्मेदारी ऑलराउंडर शांता रंगास्वामी को मिली। इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान शांता रंगास्वामी बन गईं।

शांता रंगास्वामी ने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं

शांता रंगास्वामी ने अपने जीवन के 22 साल क्रिकेट में लगा दिए। शांता ने कई मैचों में उपलब्धि हासिल की। शांता रंगास्वामी पहली महिला क्रिकेटर थीं जिन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बीसीसीआई ने उन्हें महिलाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया था। वहीं कर्नाटक सरकार ने भी साल 2019 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications