स्मृति मंधाना का क्रश है ये बॉलीवुड एक्टर, सवालों ही सवालों में बोल गईं थीं ये बात

Sneha
Smriti Mandhana Reveals Her Crush
स्मृति मंधाना (Photo Credit - Instagram/smriti_mandhana)

Smriti Mandhana Reveals Her Crush: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपने शानदार खेल के लिए जानी जाती हैं। कई यंगस्टर की क्रश स्मृति अपनी खूबसूरती के लिए भी फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं। फैंस मंधाना की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से भी करते हैं। स्मृति मंधाना का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्मृति मंधाना अपने क्रश के बारे में बता रही हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Ad

स्मृति मंधाना का क्रश है ये बॉलीवुड एक्टर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंधाना से पूछा गया कि कौन से क्रिकेटर पर उनका क्रश है। स्मृति मंधाना ने इसके जवाब में कहा कि उनका क्रश बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ऋतिक रोशन का डांस देखना काफी पसंद है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे याद हैं, हमारे पास धूम 2 की सीडी थी। उसमें मैंने उनकी एंट्री वाले गाने को इतनी बार देखा कि सीडी ही अटक गई। स्मृति मंधाना का ये बयान अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Ad

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग और फिटनेस के साथ ही अपने लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में ही कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो ऋतिक रोशन को अपना क्रश बता चुकी हैं। ये पहला मौका नहीं है, स्मृति मंधाना इससे पहले भी कई बार ऋतिक रोशन को अपना क्रश बता चुकी हैं। इससे पहले वे अपने एक इंटरव्यू में भी बता चुकी हैं कि वे सुपरस्टार एक्टर से कई चीजों को लेकर प्रेरणा लेती हैं।

कौन है स्मृति मंधाना का बॉयफ्रेंड?

नेशनल क्रश कही जाने वाली स्मृति मंधाना की लव लाइफ की किसी से झूपी नहीं है। मंधाना के बॉयफ्रेंड का नाम पलाश मुच्छल है। दोनों एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी पोस्ट करते रहते हैं। पलाश मुच्छल मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले है।। वह पेशे से एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं और बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापनों के लिए गाने गाते हैं। दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है। बता दें, पलाश ने एक लाइव कंसर्ट में एक गाना स्मृति मंधाना को डेडिकेट किया था और अपने प्यार का इजहार भी किया था। पलाश मुच्छल ने स्मृति के प्रपोजल को एक तरह से मंजूर करते हुए कहा कि आई लव यू टू स्मृति।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications