मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान (Zaheer Khan) ने किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को रिटेन करने के फ्रेंचाइजी के फैसले पर बात की है। उन्होंने स्वीकार किया कि टीम के चारों ओर किरोन पोलार्ड के प्रभाव ने प्रबंधन से आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले उन्हें बनाए रखने का आग्रह किया है। मुंबई ने अपने चार खिलाड़ी नीलामी से पहले रिटेन किये हैं।क्रिकबज से बातचीत में जहीर खान ने कहा कि पोलार्ड सबसे लंबे समय तक इस ग्रुप के लीडर रहे हैं। वह खेल के सबसे मजबूत फिनिशरों में से एक हैं। टीम के आसपास उनका प्रभाव बहुत अच्छा रहा है। वह रोहित शर्मा के साथ फ्रंट से लीड करते हैं। जिन लोगों को रिटेन किया गया है, वे अपने पदों और अधिकारों के मामले में लीडर ही हैं।जहीर ने मुंबई की टीम में खेल चुके खिलाड़ियों के लिए कहा कि बहुत से खिलाड़ियों ने यहां अपनी यात्रा शुरू की, उन्होंने खुद को यहां तैयार किया है और इस ग्रुप के बहुत से खिलाड़ी अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए हैं। तो आप इसी पर गर्व महसूस करते हैं। इसका अंत नहीं हुआ है, इसे इसी तरह देखना चाहिए। इसलिए अभी भी एक मौका है कि हमें उनमें से कुछ खिलाड़ी वापस मिल जाए।Mumbai Indians@mipaltanMI's 𝐏𝐫𝐢𝐝𝐞 🔥The 𝕃𝕃𝕆ℝ𝔻 was, is and will always be Mumbai’s heart! 😎💙#OneFamily #MumbaiIndians #IPLretention @KieronPollard5511:15 AM · Nov 30, 20217739720MI's 𝐏𝐫𝐢𝐝𝐞 🔥The 𝕃𝕃𝕆ℝ𝔻 was, is and will always be Mumbai’s heart! 😎💙#OneFamily #MumbaiIndians #IPLretention @KieronPollard55 https://t.co/LOvF0CoPoQउल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ रूपये की राशि में रोहित शर्मा को रिटेन किया है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ और सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ रूपये में रखा गया। किरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रूपये की राशि के साथ रिटेन किया गया है। किरोन पोलार्ड पिछले एक दशक से मुंबई इंडियंस के साथ हैं। वह अन्य किसी आईपीएल टीम से नहीं खेले हैं। पांच बार ख़िताब जीतने वाली टीम का हिस्सा पोलार्ड रहे हैं। ऐसे में मुंबई ने उन्हें एक बार फिर से अपने साथ शामिल किया है।