IPL 2024 : 'अलविदा डीके...'दिनेश कार्तिक के संन्यास पर भावुक हुए फैंस, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

दिनेश कार्तिक ने लिया संन्यास (Photo Credit - IPLT20)
दिनेश कार्तिक ने लिया संन्यास (Photo Credit - IPLT20)

Dinesh Karthik Retirement Fans Reaction : आईपीएल 2024 के एलिमिनिटेर में आरसीबी को मिली हार के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। यही वजह है कि जब आरसीबी और राजस्थान राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला हुआ तो फिर आरसीबी के प्लेयर्स ने दिनेश कार्तिक को विदाई दी।

Ad

दिनेश कार्तिक की अगर बात करें तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान कुल मिलाकर 257 मुकाबले खेले और इस दौरान 4842 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 135.36 का रहा और 22 अर्धशतक उन्होंने अपने आईपीएल करियर में लगाए। अपने आईपीएल करियर के दौरान कार्तिक ने कई सारी टीमों के लिए खेला और उनके लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया। हालांकि अब उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

दिनेश कार्तिक के संन्यास पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

दिनेश कार्तिक के संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आइए जानते हैं फैंस ने क्या कहा?

Ad
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। आरसीबी और आरसीबी फैंस कभी भी दिनेश कार्तिक के ऐतिहासिक प्रदर्शन को नहीं भूल पाएंगे।
Ad
अब आपको हम कमेंट्री बॉक्स में देखेंगे डीके। बल्ले के साथ आपका प्रदर्शन अच्छा रहा। आप कमेंट्री बॉक्स में धूम मचा देंगे।
Ad
हैप्पी रिटायरमेंट लीजेंड।
Ad
आपकी सेवाओं के लिए दिनेश कार्तिक सर आपका धन्यवाद।
Ad
ये काफी दिल तोड़ देने वाला लम्हा है।
Ad
इतनी सारी दिक्कतें आने के बावजूद दिनेश कार्तिक आगे बढ़ते रहे। वो मैदान में डटे रहे और अपना बेस्ट दिया। इतने सालों के एंटरटेनमेंट के लिए धन्यवाद। हैप्पी रिटायरमेंट डीके।
Ad
हैप्पी रिटायरमेंट डीके। निदहास ट्रॉफी के फाइनल में उस छक्के के लिए धन्यवाद। उस दिन उस छक्के ने मानवता को बचा लिया था।
Ad
हैप्पी रिटायरमेंट डीके। जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।
Ad
Ad
दिनेश कार्तिक कभी अपने ऊपर शक मत करना। आप बेस्ट हैं। आपका बांग्लादेश के खिलाफ वो छक्का देखकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आपने उस दिन मानवता को बचाया था।
Ad
Ad
दिनेश कार्तिक ने संन्यास ले लिया है। उनके करियर का समापन इससे बेहतर तरीके से होना चाहिए था।
Ad
मैं हमेशा दिनेश कार्तिक को अनसंग हीरो मानुंगा। उनका करियर लंबा और प्रभावित करने वाला रहा है लेकिन इसके लिए उन्हें कभी वो क्रेडिट नहीं मिला। वो काफी अच्छे विकेटकीपर और फिनिशर थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications