IPL 2024 : 'येलो जर्सी में MS Dhoni का आखिरी छक्का...',इमोशनल फैंस ने सोशल मीडिया पर दी 'थाला' को विदाई

एम एस धोनी को फैंस ने दी विदाई (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी को फैंस ने दी विदाई (Photo Credit - IPLT20)

MS Dhoni Played his Last Match : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ये मान बैठे हैं कि एम एस धोनी का सीएसके के लिए ये आखिरी मैच था। उन्हें लग रहा है कि धोनी अब आईपीएल में आगे नहीं खेलेंगे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहे हैं।

Ad

दरअसल सीजन के आगाज से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल 2024 का सीजन एम एस धोनी के लिए उनका आखिरी सीजन हो सकता है। वैसे अभी तक धोनी ने इस बारे में कुछ भी ऐलान नहीं किया है लेकिन उनको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है कि वो कब क्या फैसला ले लेंगे। एम एस धोनी इस पूरे सीजन इंजरी के बावजूद खेले और इसी वजह से फैंस को लगता है कि आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी लीग मैच एम एस धोनी का भी आईपीएल में आखिरी लीग मैच था।

एम एस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ निचले क्रम में आकर 13 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 110 मीटर का लम्बा छक्का भी लगाया। फैंस का यही मानना है कि ये एम एस धोनी का येलो जर्सी में आखिरी छक्का था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

एम एस धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

आईपीएल 2024 की यादों के लिए आपका आभार। सर्जरी के बाद एम एस धोनी अपने फैंस के लिए खेल रहे थे। उन्होंने काफी मेहनत की और अपने छक्कों से काफी खुशी लोगों को दी। इन यादों को हमेशा याद रखा जाएगा।
Ad
एम एस धोनी का येलो जर्सी में आखिरी छक्का।
Ad
शायद ये एम एस धोनी के करियर का आखिरी छक्का था।
Ad
प्रोफेशनल क्रिकेट में एम एस धोनी का आखिरी छक्का 110 मीटर का रहा।
Ad
येलो जर्सी में एम एस धोनी का आखिरी छक्का।
Ad
अगर एम एस धोनी का क्रिकेट के मैदान में आखिरी रन नॉकआउट मैच में 110 मीटर का छक्का है और वो भी ग्राउंड के बाहर गया है। तो फिर ये काफी बेहतरीन समापन है, जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती थी।
Ad
Ad
दुख की बात ये है कि एम एस धोनी से हमें इस सीजन एक भी शब्द सुनने का मौका नहीं मिला और वो बिना कुछ कहे चले गए।
Ad
Ad
Ad

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications