IPL 2024 : जसप्रीत बुमराह का अलग रुप आया सामने, दिल्ली के खिलाफ मैच में बल्ले से मचा सकते हैं तबाही !, देखें वीडियो

जसप्रीत बुमराह का दिखा अलग अंदाज (Photo Credit - BCCI)
जसप्रीत बुमराह का दिखा अलग अंदाज (Photo Credit - BCCI)

Jasprit Bumrah Batting Practice : आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। बुमराह का ये रुप आपने शायद पहले नहीं देखा होगा।

Ad

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 अप्रैल को है। ये मुकाबला दिल्ली में ही खेला जाएगा। इसके लिए मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालांकि टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी को छोड़कर नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह ने जमकर की बैटिंग प्रैक्टिस

जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पैड्स पहनकर नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं और लंबे-लंबे शॉट्स लगा रहे हैं। बुमराह के शॉट्स को देखकर ऐसा लगता है कि वो जैसे गेंदबाज नहीं बल्किन पूर्ण बल्लेबाज हों। आप भी देखिए उनका ये जबरदस्त वीडियो।

Ad

मुंबई इंडियंस के अगर आईपीएल में परफॉर्मेंस की बात करें तो वो ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। टीम अंक तालिका में इस वक्त आठवें पायदान पर है। उन्होंने अभी तक 8 में से सिर्फ 3 ही मैच जीते हैं और 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मुंबई इंडियंस को अब अगर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनानी है तो फिर उन्हें अपने बचे हुए 6 मैचों में से कम से कम 5 मैच जीतने ही होंगे। अगर वो 5 मैच जीतते हैं तो फिर उनके 16 अंक हो जाएंगे और तब ऐसी स्थिति में वो प्लेऑफ में जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें अपने नेट रन रेट में सुधार करना होगा। वहीं अगर वो अपने बचे हुए सभी 6 मैच जीत लेते हैं तो फिर डायरेक्ट प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। हालांकि ऐसा होना मुश्किल लगता है।

मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार मिली थी। उनकी इस हार से उनके नेट रन रेट पर काफी असर पड़ा है। अगर मुंबई की टीम ये मुकाबला अच्छे अंतर से जीत जाती तो फिर उनके आगे निकलने के चांस रहते।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications