IPL 2024: 'दुनिया का सर्वश्रेष्ठ T20 बल्लेबाज'- सूर्यकुमार यादव की तूफानी शतकीय पारी को लेकर सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़ 

सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के विरुद्ध जबरदस्त बल्लेबाजी की (photos: X)
सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के विरुद्ध जबरदस्त बल्लेबाजी की (photos: X)

Suryakumar Yadav Century: आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की टीम ने हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त देते हुए, मौजूदा सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की। मुंबई की इस जीत के हीरो मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज यानी सूर्यकुमार यादव रहे।

Ad

मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173/8 का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 31 के कुल योग तक मुंबई के तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गिर गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 143* रनों की साझेदारी हुई।

सूर्या ने 51 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाये। उनकी पारी में 12 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं, तिलक 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। सूर्यकुमार की तूफानी शतकीय पारी को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रियाएं आईं।

सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी को लेकर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

Ad
Ad

(दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज धमाकेदार वापसी कर रहा है। सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं।)

Ad

(अन्य टीमों से सूर्यकुमार यादव।)

Ad

(क्या शानदार शतक है सूर्यकुमार यादव का।)

Ad

(सूर्यकुमार यादव ने दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में कैसे जीत हासिल की जाती है। क्या पारी है।)

Ad

(सूर्यकुमार यादव का शतक। आख़िरकार मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए कुछ ख़ुशी की बात है।)

Ad
Ad

(सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की पारी देखने के बाद रोहित शर्मा और इशान किशन:)

Ad

(सूर्यकुमार यादव से भारतीय क्रिकेट फैंस:)

Ad
Ad

(सूर्यकुमार यादव का दूसरा आईपीएल शतक उनकी अपार प्रतिभा और क्लास को प्रदर्शित करने वाले कौशल दृढ़ संकल्प और लालित्य में एक मास्टरक्लास था। स्काई की कोई सीमा नहीं है।)

Ad
Ad

(क्रिकेट जगत का एक नायाब हीरा जिसने अपनी काबिलियत से फिर लगाया शतक। सूर्यकुमार यादव को बहुत-बहुत बधाई।)

Ad

(मुंबई इंडियंस ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने अविश्वसनीय शतक बनाया लेकिन दूसरी तरफ से तिलक वर्मा की पूरी मदद शानदार रही। अच्छा खेली मुंबई इंडियंस।)

(सूर्यकुमार यादव, इसे कहते हैं संपूर्ण वर्चस्व। यह वह सीजन नहीं था जो उन्हें अपनी टीम के लिए पसंद था लेकिन आज उनके सामने SRH का गेंदबाजी आक्रमण था और उन्होंने MI के लिए मैच जीता। फैंस इसे हमेशा एक विशेष के रूप में याद रखेंगे।)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications