IPL 2024 : रोहित शर्मा ने एक हाथ से लगाया हर्षल पटेल के खिलाफ जबरदस्त छक्का, मजेदार रिएक्शन का वीडियो आया सामने

रोहित शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए (Photos: X)
रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट खेले (Photo: X)

Rohit Sharma one-handed Six Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 33वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ शानदार शॉट खेले। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने हर्षल पटेल के खिलाफ एक हाथ से जबरदस्त शॉट भी लगाया, जो काफी चर्चा में रहा।

Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। उनके आउट होने के बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। हिटमैन ने अपना जबरदस्त फॉर्म जारी रखते हुए 25 गेंदों में 36 रन बनाये, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

रोहित की पारी के तीसरे छक्के ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जो उन्होंने पारी के 11वें ओवर में लगाया, जिसे पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने किया। हर्षल ने ओवर की चौथी गेंद स्टंप्स पर की, जिसपर रोहित ने सामने की तरफ जोरदार हिट लगाया। हालाँकि, इस दौरान शॉट खेलते हुए उनका पिछला हाथ बल्ले से छूट गया था लेकिन शॉट में इतनी ताकत थी कि गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई और जबरदस्त छक्का देखने को मिला। रोहित को भी यकीन नहीं हुआ कि हाथ छूटने के बावजूद छक्का लग गया और वह काफी खुश नजर आये।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

इन तीन छक्कों की मदद से रोहित शर्मा ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने दर्ज किया। अब हिटमैन मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा।

आईपीएल 2024 में अच्छी लय में दिख रहे हैं रोहित शर्मा

भले ही आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो, लेकिन रोहित शर्मा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का दिल जरूर जीता है। दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज ने अब तक खेले 7 मैचों में 49.50 की औसत से 297 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 164.09 का रहा है। इस दौरान रोहित के बल्ले से एक शतक भी निकला है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications