IPL 2024 : एम एस धोनी के 'जबरा' फैन को पुलिस ने किया अरेस्ट, मैच के दौरान की थी ये हरकत

एम एस धोनी के फैन को किया गया अरेस्ट (Photo Credit - X)
एम एस धोनी के फैन को किया गया अरेस्ट (Photo Credit - X)

MS Dhoni Fan Arrested : चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के एक फैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस फैन ने गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद में हुए मैच के दौरान कानून तोड़ा था और उसी वजह से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए बीच मैदान जा पहुंचा था और धोनी से गले मिला था। इसके बाद अब इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Ad

यह वाकया चेन्नई टीम की बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवर में देखने को मिला। ओवर की तीसरी गेंद के बाद, धोनी फील्ड को चेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने की ओर से एक फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दौड़ते हुए पिच तक पहुंच गया।

धोनी से मिलने के लिए स्टेडियम में जा पहुंचा था फैन

धोनी ने फैन को देखते ही दौड़ना शुरू कर दिया और कुछ समय बाद रुक गए। इसके बाद फैन ने धोनी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर नतमस्तक हो गया। इसके बाद, सुरक्षाकर्मी उस फैन को पकड़कर मैदान से बाहर ले गए। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Ad

अब खबरें आ रही हैं कि इस शख्स को स्टेडियम में घुसने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के भावनगर के रहने वाले 21 साल का कॉलेज स्टूडेंट जय कुमार जानी अपने भाई के साथ मैच देखने आया था। धोनी से मिलने की ख्वाहिश में वो ग्राउंड में कूद गया, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया और चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अहमदाबाद पुलिस के एसीपी दिग्विजय सिंह राणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया,

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैच के दौरान एक कॉलेज का छात्र बैरिकेड लांघ कर मैदान में घुस कर पिच की तरफ जा रहा था। मैच के दौरान ब्रेक लिया गया था और इस फैन ने सोचा कि वह महेंद्र सिंह धोनी से मिल सकता है। सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया था। हमें जांच करने पर पता चला कि उस फैन का धोनी से मिलने के अलावा कोई उद्देश्य नहीं था। उसके खिलाफ मैदान में अवैध तरीके से एंट्री लेने के कारण मुकदमा दायर कर लिया गया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications