IPL 2024 : 'रोहित शर्मा बनेंगे LSG के कप्तान...',संजीव गोयनका के साथ बातचीत की तस्वीर हुई वायरल, फैंस ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं

रोहित शर्मा और संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत (Photo Credit - X)
रोहित शर्मा और संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत (Photo Credit - X)

Rohit Sharma and Sanjiv Goenka seen together : आईपीएल 2024 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हरा दिया। वहीं मुकाबले के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम मालिक संजीव गोयनका को मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि शायद संजीव गोयनका अगले सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के बारे में उनसे बात कर रहे होंगे।

Ad

दरअसल केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में उतना अच्छा नहीं रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी लेकिन आईपीएल 2024 में टीम चूक गई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से मिली करारी शिकस्त के बाद संजीव गोयनका के साथ कप्तान केएल राहुल का विवाद हो गया था। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वो लखनऊ की टीम को छोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा और संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत

इसी वजह से जब फैंस ने रोहित शर्मा के साथ संजीव गोयनका को बात करते हुए देखा तो कहने लगे कि शायद रोहित शर्मा अगले सीजन लखनऊ के कप्तान बन सकते हैं।

संजीव गोयनका रोहित शर्मा के साथ बातचीत कर रहे हैं।
Ad
रोहित शर्मा अगले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बनेंगे।
Ad
शायद संजीव गोयनका ट्राई कर रहे हैं कि रोहित शर्मा अगले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बन जाएं।
Ad
हमारा वाला कुछ काम नहीं आ रहा है। आप ही आ जाओ अगले साल।
Ad
अगले साल कप्तान रोहित होंगे क्या?
Ad
ट्रेड डील के बारे में लग रहा है कि बात हो रही है।
Ad
गोयनका साहब रोहित शर्मा का फोन नंबर ले रहे हैं।
Ad
अगले सीजन से रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान होंगे।
Ad
गोयनका रोहित शर्मा को अपना फोन नंबर दे रहे हैं और कह रहे हैं कि शाम को कॉल करना ताकि लखनऊ सुपर जायंट्स में आने के लिए ट्रेड डील पक्की कर ली जाए।
Ad
एक और ट्रांसफर होने वाला है।
Ad
रोहित शर्मा अगले साल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने वाले हैं।
Ad
Ad
सैलरी कितनी लोगे ये डिस्कस कर लें।
Ad
Ad

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications