IPL 2024 : सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त शतक से बनाया बड़ा रिकॉर्ड, केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ से निकल सकते हैं आगे

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा जबरदस्त शतक (Photo Credit - BCCI)
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा जबरदस्त शतक (Photo Credit - BCCI)

Suryakumar Yadav Century : मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जबरदस्त शतक लगाया। अपने इस शतक के साथ ही उन्होंने अब एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। सूर्यकुमार यादव ने टी20 में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ की बराबरी कर ली है। अब सूर्या से आगे केवल रोहित शर्मा और विराट कोहली ही हैं।

Ad

सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली और लगभग अकेले दम पर टीम को मैच जिताया। उन्होंने 51 गेंद पर 12 चौके और 6 छक्के की मदद से 102 रनों की नाबाद पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने टी20 में जड़ा छठा शतक

सूर्यकुमार यादव का भारत के लिए टी20 में ये छठा शतक है और इस मामले में उन्होंने केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ की बराबरी कर ली है। इन दोनों बल्लेबाजों के भी 6-6 शतक हैं। विराट कोहली 9 शतकों के साथ पहले पायदान पर हैं, जबकि 8 शतक के साथ रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। अगर सूर्यकुमार यादव एक और शतक लगा देते हैं तो फिर वो भारत की तरफ से टी20 में तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। तब वो केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ से आगे निकल जाएंगे।

Ad

वहीं सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए भी सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों के दो-दो शतक मुंबई इंडियंस के लिए हो गए हैं। ये बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रुप से पहले नंबर पर हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में सोमवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन शतक के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर टार्गेट को हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications