MI vs PBKS : हार्दिक पांड्या के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों पर भी लिया गया एक्शन

मुंबई इंडियंस की टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)
मुंबई इंडियंस की टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)

Mumbai Indians Players Fined : मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 टाइटल जीतने का सपना टूट गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इस तरह मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं टीम को मिली इस हार के बाद कप्तान समेत सभी खिलाड़ियों को एक और बड़ा झटका लगा है। स्लो ओवर रेट के लिए हार्दिक पांड्या समेत सभी खिलाड़ियों के ऊपर जुर्माना लगाया गया है।

Ad

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला अहमदाबाद में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने मुंबई को 5 विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली है। पहले खेलते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 203/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में ही 207/5 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। अब फाइनल में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 3 मई को अहमदाबाद में ही होगा।

स्लो ओवर रेट को लेकर MI के खिलाड़ियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में तय समय के अंदर अपने कोटे के निर्धारित ओवर्स नहीं डाल पाई। इस सीजन यह तीसरी बार है जब मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट को लेकर गलती की है। स्लो ओवर रेट को लेकर आईपीएल का कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए हार्दिक पांड्या के ऊपर 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जबकि टीम के बाकी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50 प्रतिशत या फिर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की तरफ से एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी गई।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने शानदार खेल दिखाया। टीम ने सीजन की शुरुआत में लगातार 4 मैच हारे थे लेकिन उसके बाद से शानदार वापसी की है। मुंबई ने लगातार मुकाबले जीतते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली लेकिन फाइनल में नहीं जा पाए। मुंबई इंडियंस को मिली इस हार के बाद उनके कप्तान हार्दिक पांड्या ने विरोधी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की काफी तारीफ की है। श्रेयस अय्यर ने जिस तरह की पारी खेली उससे हार्दिक पांड्या काफी प्रभावित हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि अय्यर ने जिस तरह के शॉट्स लगाए वो काफी जबरदस्त थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications