हैरी ब्रूक के बाद केएल राहुल भी दे सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, IPL 2025 के आगाज से पहले सामने आई बड़ी खबर 

India v Australia: Semi Final - ICC Champions Trophy 2025 - Source: Getty
केएल राहुल बल्लेबाजी के दौरान

KL Rahul Likely to Miss Couple of Matches: IPL 2025 की शुरुआत होने में अब सिर्फ चंद दिन बचे हैं। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। वहीं, सीजन के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका भी लग चुका है। इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज हैरी ब्रूक IPL 2025 में नहीं खेलेंगे। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के फैंस और फ्रेंचाइजी के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल IPL 2025 के शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं, जिसकी पीछे की वजह का भी पता चल गया है।

Ad

केएल राहुल IPL 2025 के कुछ मैच कर सकते हैं मिस

दरअसल, राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी मां बनने वाली हैं। ऐसे में स्टार भारतीय बल्लेबाज नियत तारीख के आधार पर एक या दो मैच मिस कर सकता है। राहुल इस खूबसूरत पल के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं।

मालूम हो कि राहुल पहली बार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले तीन सीजन से वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे। उनकी कप्तानी में टीम दो बार प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल रही थी। इसके बावजूद IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने राहुल को रिलीज कर दिया था और दिल्ली ने उन्हें ऑक्शन में 14 करोड़ की मोटी रकम में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था।

Ad

32 वर्षीय राहुल आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से से एक हैं। उन्होंने 132 मुकाबले खेले हैं और 4 शतकों और 37 अर्धशतकों की मदद से 4683 रन बनाए हैं। राहुल मौजूदा समय में काफी अच्छी फॉर्म में हैं, ऐसे में अगर वो कुछ मैच मिस करते हैं तो टीम के प्रदर्शन पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। सीजन के आगाज से पहले DC दिल्ली में अपना ट्रेनिंग कैंप लगाएगी। मेगा इवेंट में टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications