IPL 2025 मेगा ऑक्शन कब और कहां होगा? जानें संभावित तारीख, वेन्यू और रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Photo Credit: IPL Official Website
Photo Credit: IPL Official Website

IPL 2025 Mega Auction Details: आईपीएल में हर तीन साल के बाद मेगा ऑक्शन करवाने का नियम है। पिछली बार मेगा ऑक्शन का आयोजन आईपीएल 2022 के लिए हुआ था। इस बार आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी बिकने के लिए आते हैं, जिसकी वजह से ये आयोजन और भी ज्यादा रोमांचक हो जाता है।

Ad

हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक मेगा ऑक्शन से पहले नियमों और रिटेंशन पॉलिसी को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में मेगा ऑक्शन से पहले कई तरह के अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं। फैंस के मन में मेगा ऑक्शन को लेकर काफी सारे सवाल उठ रहे हैं। इस आर्टिकल में हमने आईपीएल 2025 से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब देने की कोशिश की है। इसके साथ ऑक्शन की संभावित तारीख, वेन्यू और टीमों द्वारा रिटेन किए जाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट भी बनाई है।

Ad

RTM कार्ड नियम क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में RTM कार्ड नियम की वापसी होगी। इसके जरिए सभी फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में अपने 2 से 3 खिलाड़ियों को फिर से खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बना सकती हैं। हालांकि, इसके लिए फ्रेंचाइजी को उतनी ही रकम खर्च करनी पड़ेगी, जितनी बोली पर दूसरी टीम ने उसे ऑक्शन में खरीदा होगा। इस नियम से फ्रेंचाइजी को अपनी टीम का संतुलन बनाए रखने में फायदा मिलने की संभावना है।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन कब और कहां होगा?

आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन के दिसंबर 2024 या फिर फरवरी 2025 में होने की उम्मीद है। इस प्रकिया में दो दिन का समय लग सकता है। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन भी फरवरी महीने में हुआ था। इस बार भी बीसीसीआई मेगा ऑक्शन के लिए फरवरी महीने को चुन सकती है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन दिल्ली, मुंबई या फिर कोलकाता में से किसी एक शहर में करवाया जा सकता है।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संभावित सूची

IPL 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी को अधिकतम चार खिलाड़ियों (3 देसी और एक विदेशी) को रिटेन करने की अनुमति मिली थी। अगर वही नियम इस बार भी लागू होता है, तो फ्रेंचाइजी संभवत: इन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, राशिद खान, साई सुदर्शन।

आरसीबी: विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, कैमरन ग्रीन, यश दयाल।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, टी नटराजन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जैक फ्रेजर-मैकगर्क।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल, मयंक यादव, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन।

पंजाब किंग्स: अर्शदीप सिंह, आशुतोष राणा, शशांक सिंह, सैम करन।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications