‘हाय सारे प्लेयर्स दे दो यार...,’IPL ऑक्शन के बीच काव्या मारन की सुंदरता पर फिदा हुए फैंस; एक से बढ़कर एक मीम्स हुए वायरल

काव्या मारन आईपीएल ऑक्शन के दौरान (Photo Credit - IPLT20.COM)
काव्या मारन आईपीएल ऑक्शन के दौरान (Photo Credit - IPLT20.COM)

IPL 2025 Mega Auction kavya maran viral pictures: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है। इस दौरान पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए जमकर बोली लगी। मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। हालांकि अधिकतम 204 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। आईपीएल का ये 18वां ऑक्शन है, जो काफी दिलचस्प रहने जा रहा है। इस ऑक्शन में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत सबसे मंहगे खिलाड़ी बने। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी समेत कई खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई गई। आईपीएल के इस ऑक्शन में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर भी निगाहें थीं। शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है।

Ad

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन हैं, जो इस फ्रेंचाइजी की सीईओ हैं। कॉव्या मारन को लेकर सोशल मीडिया पर अलग ही ट्रेंड हो रहा है। फैंस काव्या मारन की खूबसूरती पर फिदा है, काव्या मारन को सोशल मीडिया पर जमकर सर्च किया जा रहा है। फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि वह आईपीएल ऑक्शन ही वह काव्या मारन की वजह से देख रहे हैं। आपको बताते हैं कौन है काव्या मारन।

Ad

फैन ने आईपीएल ऑक्शन की पोस्ट शेयर कर कहा कि लोग आईपीएल ऑक्शन काव्या मारन की वजह से देख रहे हैं।

Ad

फैंस ने की काव्या मारन की तारीफ

Ad

फैंस ने पोस्ट शेयर कर की तारीफ (क्यूट काव्या मारन )

Ad
ऑक्शन से ज्यादा मैं काव्या मारन को देखने के लिए उत्साहित हूं।
Ad

कौन हैं काव्या मारन?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काव्या मारन ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से संबद्ध लियानार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए में डिग्री हासिल की है। उन्होंने चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज से बीकॉम किया है। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की सीईओ हैं। बताया जाता है कि उन्होंने एमबीए पूरा करने के बाद अपने पिता कलानिधि मारन के बिजनेस में हाथ बंटाती हैं।

काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था। काव्या मारन को 2019 में सन टीवी नेटवर्क के डायरेक्टर्स पैनल में शामिल किया गया गया था। उनकी क्रिकेट में गहरी रुचि है। आईपीएल (IPL) में खिलाड़ियों के ऑक्शन में जिस तरह से वह बोली लगाती हुई दिखाई देती हैं। उससे यह स्पष्ट है कि टीम के लिए खिलाड़ियों की चयन में भी उनकी अहम भूमिका होती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications