IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए किस टीम की पर्स में है कितनी रकम, एक के पास है 100 करोड़ से ज्यादा अमाउंट

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

Remaining Purse Money All Teams IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के 18वें के आयोजन से पहले मेगा ऑक्शन होगा। ये मेगा इवेंट 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होना है। मालूम हो कि मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजी की पर्स मनी 120 करोड़ रूपये तय की थी। हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम छह खिलाड़ियो को रिटेन करने का मौका दिया था। इस दौरान हर फ्रेंचाइजी ने अपनी सुविधा के अनुसार प्लेयर्स को रिटेन किया। रिटेंशन के दौरान खर्च किए पैसे मनी से कटे हैं।

Ad

पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उसके पास सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू बची है। वहीं, इसके बाद दूसरा नंबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आता है, जिसके पास 83 करोड़ रूपये की पर्स वैल्यू बची है। आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि मेगा ऑक्शन के लिए किस फ्रेंचाइजी के पास कितने पैसे बचे हैं।

IPL 2025 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी की बची हुई पर्स वैल्यू

पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को ही रिटेन किया है। पंजाब फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में 110.50 करोड़ की पर्स वैल्यू के साथ उतरेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आयुष बदोनी का नाम शामिल है। अब LSG के पास 69 करोड़ रूपये हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: आरसीबी द्वारा विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल रिटेन हुए हैं। अब फ्रेंचाइजी के पास 83 करोड़ रूपये बचे हैं।

मुंबई इंडियंस: मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को रिटेन किया है। MI मेगा ऑक्शन में 45 करोड़ की पर्स वैल्यू के साथ उतरेगी।

राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान रॉयल्स की पर्स वैल्यू सबसे कम है। उसके पास ऑक्शन में खर्च करने के लिए 41 करोड़ रूपये बचे हैं। उसने पांच खिलाड़ियो को रिटेन किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद: SRH ने हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नितीश रेड्डी को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी की पर्स मनी में 45 करोड़ रूपये बचे हैं।

गुजरात टाइटंस: गुजरात के पास मेगा ऑक्शन में खर्च करने के लिए 69 करोड़ रूपये बचे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स: डिफेंडिंग चैंपियन ने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी की पर्स वैल्यू में 51 करोड़ रूपये बचे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 4 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं। अब डीसी मेगा ऑक्शन में 76.25 करोड़ की पर्स वैल्यू के साथ उतरेगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications