SRH vs MI Match Report: IPL 2025 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस तरह मुंबई इंडियंस ने मेगा इवेंट में लगातार चौथी जीत हासिल की। पहले खेलते हुए SRH ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाबी पारी में मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 15.4 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। MI के लिए इस जीत के हीरो ट्रेंट बोल्ट और रोहित शर्मा रहे।
हेनरिक क्लासेन ने खेली बेहतरीन पारी
टॉस हारकर पहले खेलते हुए पैट कमिंस एंड कंपनी के बल्लेबाजों की ओर से बेहद शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। अभिषेक शर्मा (8), ट्रेविस हेड (0), ईशान किशन (1) और नितीश रेड्डी (2) जैसे धाकड़ बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए। 13 के कुल योग तक ये चारों खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। इन चार झटकों की वजह से हैदराबाद की टीम पावरप्ले में सिर्फ 24 रन जोड़ पाई थी।
पांच विकेट गिरने के बाद हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने कमाल की बल्लेबाजी की ओर छठे विकेट के लिए 99 रन की पार्टनरशिप निभाई। क्लासेन ने 71 रन बनाए। वहीं, मनोहर के बल्ले से 43 रन निकले। इनकी पारियों की मदद से हैदराबाद 143/8 स्कोर खड़ा करने में सफल रही। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने घातक गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 26 रन देकर चार बल्लेबाजों का शिकार किया।
रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरआत भी अच्छी नहीं रही थी। 13 के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और विल जैक्स ने जिम्मेदारी संभाली और टीम के स्कोर को 70 के पार पहुंचाया। हिटमैन (70 रन) ने कमाल का फॉर्म दिखाते हुए बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक जमाया। इस अर्धशतकीय पारी की मदद से रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में 12 हजार रन के आंकड़े को भी पार किया। गेंदों के लिहाज से रोहित इस उपलब्धि को हासिल करने वाले छठे बल्लेबाज भी बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने 443वीं पारी में इस कारनामे को करके दिखाया है। इस फॉर्मेट में दाएं हाथ का ये दिग्गज 12 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया का आठवां बल्लेबाज बन गया है। इसी के साथ रोहित (260 छक्के) अब आईपीएल और और CPL को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने भी रोहित का अच्छे से साथ निभाया और 19 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। इन पारियों की मदद से मुंबई ने 15.4 ओवरों में ही मैच को खत्म कर दिया और 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत की मदद से अब मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नंबर तीन अपर पहुंच गई है।