'शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है'- IPL 2025 में MI की लगातार पांचवीं जीत से फैंस हुए खुश, जबरदस्त रिएक्शंस की हुई बारिश

IPL 2025, MI vs LSG, Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान (Pc: IPL, X@aditiraaaj, X@desi_bhayo88, X@sagarcasm)

Fans React on MI Performance: IPL 2025 में कमजोर शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी की है। आज MI ने अपने दसवें लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से रौंदा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में MI ने पहले खेलते हुए 215/7 का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में LSG की टीम 161 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की तरफ से इस जीत के हीरो विल जैक्स रहे।

Ad

आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत में MI की टीम अपने पहले 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल कर पाई थी और लग रहा था कि हार्दिक पांड्या एंड कंपनी प्लेऑफ में शायद क्वालीफाई नहीं कर पायेगी। लेकिन मुंबई ने लगातार पांच मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी दावेदारी पेश की है। MI अब 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज हो गई है।

मुंबई इंडियंस के शानदार प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

MI की लगातार पांचवीं जीत को लेकर आए रिएक्शंस

Ad
Ad
Ad
Ad

(एक बार मुंबई इंडियंस वापस आ गई तो किसी भी टीम के लिए बचने का कोई रास्ता नहीं।)

Ad

(मुंबई इंडियंस की लगातार 5 जीत।)

Ad
Ad

(मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंची।)

Ad

(अंक तालिका में अंतिम से दूसरे स्थान पर आना, यह शानदार वापसी है, यही है मुंबई इंडियंस।)

Ad
Ad

(मुंबई इंडियंस की लगातार 5 जीत।)

गौरतलब हो कि ये जीत मुंबई इंडियंस के लिए काफी खास है। दरअसल, इस जीत की मदद से MI आईपीएल में 150 मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बन गई है। MI ने ये जीत 271 मुकाबलों में हासिल की हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जो मेगा इवेंट में अब तक 140 मुकाबले जीतने में सफल रही है।

मुंबई इंडियंस के इस शानदार प्रदर्शन से फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या अपनी अगुवाई में टीम को ट्रॉफी जिताने में जरूर सफल रहेंगे। MI अब टूर्नामेंट में अपना 11वां मैच 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications