IPL 2025: मुंबई इंडियंस के कैंप में रोहित शर्मा ने ली हॉलीवुड स्टार की तरह धमाकेदार एंट्री, जबरदस्त वीडियो आया सामने 

MI के कैंप में रोहित शर्मा की हुई एंट्री (Pc: Mumbai Indians Youtube Channel)
MI के कैंप में रोहित शर्मा की हुई एंट्री (Pc: Mumbai Indians Youtube Channel)

Rohit Sharma Entry MI Camp: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल के 18वें सीजन का बिगुल 22 मार्च से बजने वाला है। इसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। ज्यादातर सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को ज्वाइन कर लिया है। इसी बीच रोहित शर्मा ने भी आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस को ज्वाइन किया। इस दौरान उन्होंने जिस तरह से एंट्री ली, उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Ad

MI के कैंप में रोहित शर्मा की धमाकेदार एंट्री

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अपना प्री ट्रेनिंग कैंप मुंबई में ही लगाया है और सभी खिलाड़ी अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। हिटमैन भी अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। इससे पहले वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टाइटल जीतने के बाद मालदीव में परिवार संग छुट्टियां बिता रहे थे और हाल ही में भारत वापस लौटे हैं।

बुधवार को MI ने रोहित शर्मा की एंट्री का वीडियो शेयर किया, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित की एंट्री से पहले उनको टारगेट करने को लेकर दो लोग प्लानिंग करते हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हॉलीवुड एक्टर की तरह ब्लैक सूट और ब्लैक चश्मा लगाकर हाथ में बल्ला लिए कमरे से बाहर आते हैं। इस दौरान रोहित का स्वैग देखने लायक रहा।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित ने बल्ले से मचाया था धमाल

बता दें कि रोहित शर्मा आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसके लिए रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। मुंबई इंडियंस के फैंस अपने पूर्व कप्तान की उस पारी से काफी खुश हुए होंगे, क्योंकि इससे पहले उनका बल्ला शांत था।

रोहित की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी फॉर्म को बरकरार रखने की होगी और वो एमआई को छठा टाइटल जिताने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। IPL 2025 में मुंबई इंडियंस अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी, जो कि 23 मार्च को खेला जाना है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications