Faf du Plessis ruled out from CSK Match: आईपीएल के 18वें सीजन का कारवां अपने सफर पर अग्रसर है। जहां शनिवार को डबल हेडर जंग है। इस डबल हेडर में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जहां दिल्ली कैपिटल्स की नजरें अपनी तीसरी जीत पर टिकी हैं।
फाफ डू प्लेसी नहीं हैं CSK के खिलाफ प्लेइंग-11 का हिस्सा
चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। जहां टीम के उप कप्तान और स्टार बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी शामिल नहीं हैं। जैसे ही कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल टॉस के बॉस बने और उन्होंने टीम में बदलाव की बात कही तो उन्होंने बताया कि आज का मैच फाफ डू प्लेसी नहीं खेल रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के फैंस निराश हो गए। क्योंकि वो पिछले मैच में शानदार लय में नजर आए थे।
कप्तान अक्षर पटेल ने किया साफ- डू प्लेसी नहीं है पूरी तरह फिट
आईपीएल के इस सीजन में नई टीम के साथ खेल रहे फाफ डू प्लेसी इस मैच में से बाहर क्यों है इसकी वजह भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने बतायी थी। जहां उन्होंने साफ किया कि फाफ डू प्लेसी इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में वो इस मैच में उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह पर दिल्ली की टीम ने प्लेइंग-11 में समीर रिजवी को फिर से मौका दिया है।
फाफ डू प्लेसी के पास अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मौका था। लेकिन फिटनेस की वजह से नहीं मिल सका। वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम में पहली बार खेल रहे हैं। इस सीजन उन्हें कैपिटल्स ने अपने पाले में किया और टीम का उकप्तान भी बनाया। डू प्लेसी का इस सीजन अब तक पहले दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन रहा। जहां उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पहले मैच में 29 रन की पारी खेली थी। तो वहीं इसके बाद दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए थे।