इंडिया का पहले दिन बड़ा स्कोर, यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड दोहरा शतक 

यशस्वी जायसवाल ने एक शानदार पारी खेली
यशस्वी जायसवाल ने एक शानदार पारी खेली

ग्वालियर में आज से ईरानी कप (Irani Cup) 2022-23 की शुरुआत हुई। मध्य प्रदेश के खिलाफ पहले दिन के स्टंप्स तक रेस्ट ऑफ़ इंडिया ने पहले खेलते हुए 87 ओवर में 381/3 का स्कोर बना लिया था। क्रीज़ पर बाबा इंद्रजीत 3 और सौरभ कुमार बिना खाता खोले मौजूद थे। टूर्नामेंट में में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। वहीं, अभिमन्यु ईस्वरन (Abhimanyu Easwaran) ने भी एक बड़ी शतकीय पारी खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाने में अहम रोल निभाया।

Ad

रेस्ट ऑफ़ इंडिया के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन वह बतौर ओपनर ज्यादा देर टिकने में सफल नहीं रहे। मयंक को 2 रन के निजी स्कोर पर आवेश खान ने कैच आउट करवाया। यहाँ से अभिमन्यु ईस्वरन और यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाला और दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किये। लंच तक रेस्ट ऑफ़ इंडिया ने 32 ओवर में 123/1 का स्कोर बना लिया था।

दूसरे सत्र में भी इस जोड़ी ने मध्य प्रदेश के गेंदबाजों को सफलता हासिल करने का कोई भी मौका नहीं दिया। ईस्वरन ने 135 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, वहीं जायसवाल भी 157 गेंदों में शतक जड़ने में सफल रहे। चाय तक टीम ने 55 ओवर में 224/1 का स्कोर बना लिया था।

आखिरी सत्र में यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक रूख अपनाया और उन्होंने पहले 150 रन पूरे किये और फिर दोहरा शतक भी जड़ दिया। इस तरह 21 वर्षीय बाएं हाथ का बल्लेबाज ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बन गया। ईस्वरन भी 150 रन पूरे करने में कामयाब रहे। जायसवाल 213 रन बनाकर 378 के स्कोर पर आउट हुए। इसी स्कोर पर ईस्वरन भी 154 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। इस तरह स्टंप्स से थोड़ी देर पहले दोनों ही सेट बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मध्य प्रदेश के लिए आवेश खान ने दो विकेट अपने नाम किये।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications