आयरलैंड का ऐतिहासिक कारनामा, दक्षिण अफ्रीका को पहली बार टी20 में दी शिकस्त

आयरलैंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन (Photo Credit - @cricketireland)
आयरलैंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन (Photo Credit - @cricketireland)

Ireland vs South Africa, 2nd T20I : आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अबुधाबी में दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में आयरलैंड ने सबको चौंकाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 9 विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी। रॉस अडेयर को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब आयरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को किसी टी20 में हराया है।

Ad

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हो गया। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग और सलामी बल्लेबाज रॉस अडेयर ने अपनी टीम को जबरदस्त शुरुआत दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 137 रनों की धुआंधार साझेदारी की।

रॉस अडेयर ने 58 गेंद पर जड़ा तूफानी शतक

स्टर्लिंग ने 31 गेंद पर 7 चौका और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। दूसरी तरफ रॉस अडेयर ने जबरदस्त शतक जड़ दिया। उन्होंने 58 गेंद पर 5 चौके और 9 छक्के की मदद से 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए लेकिन इसके बावजूद आयरिश टीम 195 रन तक पहुंचने में कामयाब रही।

Ad

टार्गेट का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की भी शुरुआत अच्छी रही। रेयान रिकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 50 रनों की साझेदारी की। इस दौरान रिकेल्टन ने 22 गेंद पर 1 चौका और 4 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। जबकि रीजा हेंड्रिक्स ने 32 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। मैथ्यू ब्रीट्जके ने भी 51 रन बनाए। हालांकि टॉप-3 के अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी हासिल नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। मार्क अडेयर ने आयरलैंड की तरफ से 4 विकेट लिए। इसके अलावा ग्राहम ह्यूम ने भी 3 विकेट चटकाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications