Irfan Pathan and Shivangi love story: टीम इंडिया के स्टार बॉलर रहे इरफान पठान अब कमेंट्री बॉक्स में नजर आते हैं। इसके अलावा वह संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की लीग में भी अपना जलवा दिखाते हैं। क्रिकेट के अलावा शुरुआती करियर में इरफान ने अपने अफेयर से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अब वो मॉडल सफा बेग से निकाह कर चुके हैं। इरफान पठान का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा है। कभी उनका का दिल ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी देव के लिए धड़कता था। ये अफेयर करीब 10 साल चला। लेकिन एक जिद की वजह से उनका यह रिश्ता खत्म हो गया था। आपको बताते है इरफान और शिवांगी की प्रेम कहानी के किस्से।इरफान पठान और शिवांगी का अफेयरइरफान पठान और शिवांगी की पहली मुलाकात 2003 में एडिलेड में हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर इन्हें प्यार हो गया। शिवांगी कैनबरा में चार्टड अकाउंटेंट थीं। ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म होने के बाद इरफान वहीं रुक गए थे। तभी इस रिलेशनशिप का खुलासा हुआ था। बताया जाता है कि उनके रुकने की वजह शिवांगी ही थीं। दोनों की दीवानगी इस कदर बढ़ी कि शिवांगी इरफान के लिए भारत तक आ गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह तीन साल तक वडोदरा में भी रहीं। View this post on Instagram Instagram Postएक जिद की वजह से खत्म हुआ था रिश्ताइरफान और शिवांगी शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के माता-पिता इसके लिए राजी नहीं थे। हालांकि, दोनों की खुशी के लिए उनके परिवार वाले भी मान गए थे। लेकिन 2012 में दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। रिपोर्टस के मुताबिक इरफान चाहते थे कि पहले उनके बड़े भाई यूसुफ पठान की पहले शादी हो, लेकिन शिवांगी उसी समय इरफान से करना चाहती थीं। वह अपनी शादी में देर नहीं करना चाहती थीं। इरफान अपनी जिद पर अड़े रहे और दोनों के बीच खटपट शुरु हो गई। जिसकी वजह से दोनों का 10 साल का रिलेशनशिप खत्म हो गया।2016 में सफा बेग से की थी शादीरिलेशनशिप खत्म होने के बाद इरफान ने सफा बेग से 2016 में शादी कर ली। इरफान की बेगम उनसे 10 साल छोटी हैं। सफा जेद्दाह में मॉडलिंग करती हैं, लेकिन वे मूल रूप से भारतीय हैं। वो एडिटोरियल मॉडल के रूप में मिडिल ईस्ट में फेमस हैं। वे फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी जगह बना चुकी हैं। सफा मशहूर नेल आर्टिस्ट हैं और वह जेद्दाह के इंटरनेशनल इंडियन स्कूल से पढ़ी हैं।