IPL 2024 : हार्दिक पांड्या को इरफान पठान ने सुनाई खरी-खोटी, मुंबई इंडियंस की एक और हार के बाद फूटा गुस्सा

हार्दिक पांड्या पर इरफान पठान ने निकाला गुस्सा (Photo Credit - BCCI)
हार्दिक पांड्या पर इरफान पठान ने निकाला गुस्सा (Photo Credit - BCCI)

Irfan Pathan on Hardik Pandya : मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में एक और हार का सामना करना पड़ा। इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम की इस हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या के गलतियों की वजह से ही इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम निचले पायदान पर है।

Ad

आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इडियंस के बीच खेला गया। एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस टार्गेट को 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की उम्मीदें भी अब धूमिल हो गई हैं। अब वो अगर अपने बचे हुए मैच जीत भी लें, तब भी उनका प्लेऑफ में जाना मुश्किल है।

इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या पर साधा निशाना

मैच के बाद इरफान पठान ने ट्वीट किया और कहा कि किस तरह पिछले साल बिना जसप्रीत बुमराह के मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन इस बार बुमराह के होने के बावजूद वो बाहर हो रहे हैं। इरफान पठान ने कहा,

मुंबई इंडियंस की जिस टीम ने पिछले साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं था लेकिन इस सीजन बुमराह टीम के पास हैं। इसके बावजूद टीम की ये हालत है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि टीम को मैदान में सही तरह से मैनेज नहीं किया गया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने कई सारी गलतियां की हैं। यही सच्चाई है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम अभी प्वॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। टीम ने अभी तक 10 में से सिर्फ 3 ही मैच जीते हैं, जबकि 7 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से मुंबई इंडियंस की स्थिति प्वॉइंट्स टेबल में ज्यादा अच्छी नहीं है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications