ईशान किशन हैं करोड़ों के मालिक, कलेक्शन में कई महंगी कार भी शामिल; जानें नेटवर्थ

Sneha
Ishan Kishan Net worth
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Photo Credit: Instagram/ishankishan23)

Ishan Kishan Net worth: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ईशान की गिनती विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से नाम तो कमाया, साथ ही साथ कमाई भी की है। उनकी गिनती भारत के सबसे अमीर युवा खिलाड़ियों में होती है।

Ad

कितने करोड़ के मालिक हैं ईशान किशन?

ईशान किशन की टोटल नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपए की बताई जाती है। उन्होंने अपने करियर में अभी तक सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल से ही की है। आईपीएल में ईशान को 2016 में गुजरात लायंस ने 3.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। फिर 2017 में भी उन्हें 3.5 करोड़ ही मिले। इसके बाद 2018 में मुंबई इंडियंस ने 6.2 करोड़ में खरीदा। 2021 तक उन्हें यही रकम मिली। इसके बाद 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था और फिर इसी कीमत पर अगले दो सीजन रिटेन भी किए गए।

Ad

ईशान किशन की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए काफी ज्यादा फीस लेते हैं। वह सीएट, भारतीय रिजर्व बैंक, ब्लिट्जपूल, ऑपोजिट इंडिया, मान्यवर, गो नॉइज, सैंसपेरिल्स ग्रीनलैंड्स (एसजी) जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। ईशान महंगी कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास BMW 5 सीरीज है, जिसकी कीमत 72 लाख रुपए है। इसके साथ ही उनके पास 92 लाख की फोर्ड मस्टैंग और एक करोड़ की मर्सिडीज बेंज सी क्लास भी है।

ईशान किशन का करियर

ईशान किशन ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल से करियर की शुरुआत की थी। तब से वह 32 टी20, 27 वनडे और दो टेस्ट खेल चुके हैं। ईशान के नाम टेस्ट में 78 रन, टी20 इंटरनेशनल में 796 और वनडे में 933 रन दर्ज हैं। वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी ईशान के नाम दर्ज है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 131 गेंद पर पर 210 रन की पारी खेली थी। वह पहले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने अपने पहले वनडे शतक को डबल सेंचुरी में तब्दील किया। इसके अलावा, वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी भी हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications