5 भारतीय खिलाड़ी जो IPL 2025 के लिए सबसे बड़ी धनराशि में हो सकते हैं रिटेन, बुमराह भी लिस्ट का हिस्सा

जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा
जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा

5 Most Expensive Indian Players Retention IPL 2025: IPL के 18वें सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन का उत्साह गुरुवार को दोगुना हो जाएगा। दरअसल, 31 अक्टूबर को सभी फ्रेंचाइजी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को देंगी। रिटेंशन को लेकर भी बोर्ड द्वारा इस बार कई अलग तरह के नियम बनाए गए हैं। कैप्ड खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी अपनी मर्जी के मुताबिक रकम देकर रिटेन सकती हैं। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ बनाए रखने के लिए फ्रेंचाइजी को 4 करोड़ रूपये खर्च करने होंगे।

Ad

हर फ्रेंचाइजी को रिटेंशन पर 75 करोड़ रूपये खर्च करने के लिए कहा गया है। ऐसे में कई खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन से पहले ही चांदी होने वाली है। इस आर्टिकल में हम उन पांच भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जो मोटी रकम में हो सकते हैं रिटेन।

5. रोहित शर्मा (11 करोड़)

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं, जो 2011 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं। उनकी कप्तानी में ही मुंबई बार टाइटल जीतने में सफल हुई है। आईपीएल 2025 के लिए भी फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करने का मन बना चुकी है। मुंबई की टीम में और भी कई प्रमुख खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी हर हाल में अपने साथ बनाए रखना चाहती है, ऐसे में रोहित शर्मा को 11 करोड़ में रिटेन किया जा सकता है। हिटमैन टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं, जो खेल का रुख अपनी घातक बल्लेबाजी के जरिए पलटने में माहिर हैं।

4. संजू सैमसन (18 करोड़)

संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हैं। आईपीएल 2025 के लिए भी फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी को रिटेन करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रेंचाइजी के पहले रिटेंशन सैमसन होंगे और उन्हें 18 करोड़ में रिटेन किया जाएगा। सैमसन का फ्रेंचाइजी के साथ काफी पुराना नाता रहा है।

3. अभिषेक शर्मा (14 करोड़)

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बहुत ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में अभिषेक ने गेंदबाजों को बेबस कर दिया था। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी अपने इस धाकड़ सलामी बल्लेबाजों को फिर से रिटेन करेगी। खबरों की मानें तो सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक को 14 करोड़ में रिटेन करने वली है।

2. विराट कोहली (18 करोड़)

Ad

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह भले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि वो इस फॉर्मेट के कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं। आरसीबी किंग कोहली को 18 करोड़ में रिटेन कर सकती है। खबरों की मानें, तो कोहली आगामी सीजन में एक बार फिर RCB की कप्तानी करते दिख सकते हैं।

1. जसप्रीत बुमराह

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे रिटेंशन हो सकते हैं। बुमराह के लिए मुंबई इंडियंस 20 करोड़ रूपये की राशि भी खर्च करने से पीछे नहीं हटेगी। बुमराह जैसा गेंदबाज हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में चाहती है। वह अपनी घातक गेंदबाजी के जरिए मैच का नतीजा बदलने में माहिर हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications