Jasprit Bumrah cryptic instagram story: भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश भर में उनके लाखों फैंस हैं। टी20 विश्व कप 2024 में शानदार प्रर्दशन के चलते बुमराह काफी सुर्खियों में रहे। अपने खेल के साथ अपनी सादगी और शांत स्वाभाव की वजह से वह अपने फैंस के फेवरेट हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 17.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो कि कई क्रिकेटर्स की तुलना में बहुत ज्यादा हैं। बुमराह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। इस बीच बुमराह ने एक खास इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।जसप्रीत बुमराह के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कही गई खास बाततेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर Sam Howes के एक खास वीडियो को लगाया है। इस वीडियो में सैम कह रहे हैं कि जब हम कुछ पाते हैं तो हर कोई जलता है, लेकिन इस चीज से नहीं जलता कि हम कैसे प्राप्त कर रहे हैं। लोग ट्रॉफी लेते हुए तो देखते हैं लेकिन मैदान पर की गई ट्रेनिंग को नहीं देखते। वहीं, सैम के इस वीडियो में कैप्शन में लिखा है कि हर कोई सोचता है कि उसे कुछ चाहिए, जब तक कि उसे पता न चल जाए कि उसे हासिल करने के लिए क्या आवश्यक है। View this post on Instagram Instagram Postबुमराह ने बेटे अगंद का पहला जन्मदिन किया सेलिब्रेटहाल ही में जसप्रीत और उनकी पत्नी ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके बेटे अंगद एक साल के हो गए हैं। अंगद का जन्म 4 सितंबर, 2023 को हुआ था। आपको बता दें कि बेटे के जन्म के लिए बुमराह एशिया कप अचानक बीच में छोड़कर श्रीलंका से मुंबई लौट आए थे और फिर बेटे के जन्म के बाद दोबारा टूर्नामेंट खेलने के लिए गए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की जीत के बाद से बुमराह अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने बेटे का जन्मदिन मनाया। बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।