आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने वाली खिलाड़ी के बारे में विरोधी टीम की दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सजना सजीवन ने रोमांचक जीत दिलाई (Photo Credit - Twitter)
सजना सजीवन ने रोमांचक जीत दिलाई (Photo Credit - Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals Womens) को वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की सजना सजीवन ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को काफी रोमांचक जीत दिला दी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की जेमिमा रॉड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने सजना सजीवन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह इतने संघर्ष के बाद सजना सजीवन ने अपने लिए ये मुकाम हासिल किया।

Ad

वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 171/5 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर का विकेट गिरने के बाद नई बल्लेबाज एस सजना क्रीज पर आईं और उन्होंने छक्का लगाकर मुंबई को रोमांचक जीत दिला दी।

सजना सजीवन की जेमिमा रॉड्रिग्स ने की जमकर तारीफ

एस सजना ने अपने इस जबरदस्त प्रदर्शन से सबको पहले ही मैच में काफी प्रभावित किया। दिल्ली कैपिटल्स की जेमिमा रॉड्रिग्स ने उनकी काफी तारीफ की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर एस सजना की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा,

जिस रिजल्ट की हमने उम्मीद की थी, उस हिसाब से हमें रिजल्ट नहीं मिला लेकिन डेब्यू करने वाली सजना ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वो काफी निचले बैकग्राउंड से यहां तक पहुंची हैं। केरल में जब बाढ़ आई तो उनका सबकुछ खत्म हो गया था। वो ऐसे समय में बल्लेबाजी के लिए आईं जब टीम को एक गेंद पर पांच रनों की जरुरत थी। उन्होंने बेहतरीन तरीके से छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। उनकी क्या जबरदस्त स्टोरी रही है।

आपको बता दें कि वुमेंस प्रीमियर लीग का पहला ही मुकाबला काफी धमाकेदार रहा। फैंस का जमकर उत्साह देखने को मिला।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications