श्रीलंकाई बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बदला 147 साल का टेस्ट इतिहास 

England v Sri Lanka - 2nd Test Match: Day Two - Source: Getty
कामिन्दु मेंडिस शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं

Kamindu Mendis world-record 8th consecutive fifty plus score since test debut: गाले में गुरुवार से श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हुई। मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह से श्रीलंका के नाम रहा। इस दौरान श्रीलंका के लिए रन मशीन बन चुके कामिन्दु मेंडिस ने एक और अर्धशतक ठोक दिया, जिसकी मदद से उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मेंडिस ने पहले दिन 56 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए और इस पारी की मदद से उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू से लगातार 8 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने की बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उनसे पहले कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया था।

Ad

कामिन्दु मेंडिस ने तोड़ा सऊद शकील का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आठवां मुकाबला खेलने उतरे कामिन्दु मेंडिस ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा और ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते नजर आए। उन्होंने सिर्फ 53 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर खेल समाप्त होने के समय 51 रन बनाकर नाबाद थे। अपनी इस पारी की बदौलत कामिन्दु ने पाकिस्तान के सऊद शकील को पीछे छोड़ते हुए डेब्यू से लगातार आठ टेस्ट में पचास या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शकील ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में डेब्यू किया था और सात टेस्ट में लगातार अर्धशतक जड़े थे। अब कामिन्दु ने यह कारनामा आठ बार कर दिया है।

Ad

श्रीलंका ने गाले टेस्ट के पहले दिन दिखाया दमदार खेल

मुकाबले की बात की जाए तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही। ओपनर पथुम निसांका सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, दिमुथ करुणारत्ने के साथ मिलकर दिनेश चंडीमल ने शतकीय साझेदारी निभाई। करुणारत्ने ने 109 गेंद पर 46 रन की पारी खेली, जबकि चंडीमल शतक जड़ने में सफल रहे और उन्होंने 116 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए एंजेलो मैथ्यूज (78*) और कामिन्दु मेंडिस (51*) ने अविजित अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया। स्टंप्स के समय तक श्रीलंका का स्कोर 90 ओवर में 306/3 था। शुक्रवार को श्रीलंका की नजर पहली पारी में विशाल स्कोर बनाकर न्यूजीलैंड पर दबाव बनाने की होगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications