'महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान पाकिस्तानी टीम में चाहिए'

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पाकिस्तान से एक बार फिर बयान आया है। पाकिस्तान के खिलाड़ी कामरान अकमल ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे कप्तान की जरूरत पाकिस्तान को है। अकमल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को याद करते हुए कहा कि उन्हें खड़े होकर तालियों के साथ सम्मान मिलना चाहिए। इसके अलावा अकमल ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को विदाई मैच भी मिलना चाहिए।

Ad

पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए अकमल ने कहा

"इस तरह के खिलाड़ी ऐसे नहीं जाने चाहिए, उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिलना चाहिए। उन्हें एक विदाई मैच मिलना चाहिए, जहाँ वह सचिन तेंदुलकर की तरह मैदान से बाहर जा सकें। नाम के अनुसार कूल की तरह की वह चले गए। ऐसे खिलाड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत कम आते हैं।"

कामरान अकमल ने आगे कहा कि ऐसे कप्तानों की जरूरत है। हमने इंजी भाई और यूनिस भाई को देखा, कैसे वह टीम को आगे लेकर गए। धोनी भारत से खेलने के लिए ही बने थे और उन्होंने अपने देश के लिए बहुत अच्छा किया। वह एक उदाहरण हैं। उन्होंने न केवल क्रिकेट खेला बल्कि ऐसी टीम भी बनाई जो आगे की दिशा में बढ़ती गई। ऐसी मानसिकता हमारे कप्तानों में भी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास के 3 सफलतम कप्तानों पर एक नजर

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में दिखेंगे

अचानक संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स अब इनका इंतजार कर रहे हैं कि कब वह बल्ला लेकर आईपीएल में उतरेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन बार अपनी कप्तानी में चैम्पियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक पत्र लिखा और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनकी तारीफ की। धोनी ने भी ट्विटर पर इस पत्र का जवाब दिया।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अगले कुछ दिनों में यूएई के लिए उड़ान भरेगी। वहां उनका मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। पिछले आईपीएल में दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी थी। चेन्नई सुपरकिंग्स को अंतिम गेंद पर मुंबई ने हराया था। दोनों टीमें मजबूत हैं और हर सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करती हुई नजर आती हैं। इस बार धोनी के फैन्स टीम की खिताबी जीत चाहेंगे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications