IPL 2025 से पहले LSG की फ्रैंचाइजी टीम ने केन विलियमसन और क्रिस वोक्स को किया साइन, बड़ी जानकारी आई सामने 

Photo Credit: X@Werries_
Photo Credit: X@Werries_

Durban Super Giants Sign Kane Williamson and Chris Woakes: आईपीएल (IPL 2025) की तर्ज पर विश्वभर में कई बड़ी टी20 लीग्स खेली जा रही हैं। दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग इनमें से एक है, जिसके अब तक दो सफल सीजन खेले जा चुके हैं। तीसरे सीजन का आयोजन 2025 में होगा और फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाड़ियों को साइन करने की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच डरबन सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन के लिए न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को साइन किया है। बता दें कि डरबन सुपर जायंट्स के मालिकाना हक आरपीएसजी ग्रुप के पास है। आईपीएल की लखनऊ सुपर जायंट्स टीम भी इसी ग्रुप की है, जिसके कप्तान केएल राहुल हैं।

Ad

गौरतलब हो कि SA20 के तीसरे सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी को अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 21 जुलाई तक का समय मिला था। वहीं, फ्रेंचाइजी 31 अगस्त तक खिलाड़ियों को साइन करके अपने स्क्वाड का हिस्सा बन सकती हैं। तीसरे सीजन का आगाज 9 जनवरी 2025 से होगा, जबकि फाइनल मैच 8 फरवरी को खेला जाना है।

Ad

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद केन विलियमसन ने छोड़ दी थी लिमिटेड ओवरों के फॉर्मेट की कप्तानी

केन विलियमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सीमित ओवरों के फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी और SA20 लीग में खेलने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी नाम वापस ले लिया था। हालांकि, विलियमसन ने साफ़ कर दिया था कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

दूसरी तरफ, क्रिस वोक्स की बात करें तो उनकी गिनती इंग्लैंड के प्रमुख तेज गेंदबाजों में होती है। वर्ल्ड कप 2019 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह नई गेंद से बढ़िया शुरुआत करते नजर आए थे। हालांकि, वोक्स को हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी। उस टूर्नामेंट में इंग्लिश टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

डरबन सुपर जायंट्स का पिछले सीजन में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और उसने फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन आखिरी पड़ाव डरबन को सनराइजर्स ईस्टर्न केप के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications