MI की फ्रेंचाइजी ने KKR की टीम से खूंखार स्पिनर को किया ट्रेड, इस लीग में दिखाएगा जलवा 

Photo Credit: Abu Dhabi Knight Riders and ghazanfar.23 Instagram
Photo Credit: Abu Dhabi Knight Riders and ghazanfar.23 Instagram

Allah Ghazanfar Included in MI Emirates: IPL की तर्ज पर दुनियाभर के कई देशों में टी20 लीग्स का आयोजन शुरू हो गया है। दुबई में भी ऐसी ही एक लीग खेली जाती है, जिसे फैंस इंटरनेशनल लीग टी20 के नाम से जानते हैं। इस लीग के अब तक दो सीजन खेले जा चुके हैं, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला है। अब ILT20 का तीसरा सीजन 11 जनवरी से शुरू होने वाला है। सीजन के शुरू होने से ठीक दो दिन पहले मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी MI एमिरेट्स में एक नए मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री हुई है।

Ad

अल्लाह गजनफर MI एमिरेट्स में हुए शामिल

दरअसल, MI की टीम में जिस खिलाड़ी की एंट्री हुई है उनका नाम अल्लाह गजनफर है, जो कि अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हैं। इससे पहले गजनफर अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें MI को बेच दिया।

Ad

बता दें कि IPL 2024 में मार्च 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गजनफर को 20 लाख रूपये में मुजीब उर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया था। लेकिन सीजन के दौरान उन्हें एक भी मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका नहीं मिला था।

पूरी उम्मीद है कि गजनफर इंटरनेशनल टी20 लीग के तीसरे सीजन में मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा। मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के लिए भी गजनफर को अपने स्क्वाड में शामिल किया हुआ है। मुंबई ने मेगा ऑक्शन में गजनफर को 4.8 करोड़ की मोटी रकम में खरीदकर अपने स्क्वाड में शामिल किया है। यही वजह है कि MI ने केकेआर की फ्रेंचाइजी से गजनफर को ILT20 2025 के लिए ट्रेड करने में देरी नहीं की।

अल्लाह गजनफर के टी20 करियर पर एक नजर

भले ही अल्लाह गजनफर की उम्र अभी 18 वर्ष है, लेकिन वह टी20 फॉर्मेट के एक माहिर स्पिनर माने जाते हैं। उन्होंने अब तक खेले 16 मैचों में 11.62 की औसत से 29 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान गजनफर का इकॉनमी रेट 5.71 का रहा है। 4/12 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। MI एमिरेट्स चाहेगी कि गजनफर अपने इसी तरह का प्रदर्शन को टूर्नामेंट के दौरान बरकरार रखें।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications