Kl Rahul and Athiya Shetty Share Good news: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। खराब प्रदर्शन करने की वजह से केएल राहुल को तमाम सवालों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार उन पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच भी राहुल ने अपने फैंस को खुश कर दिया है। केएल राहुल ने अपने फैंस को ऐसी खबर दी है, जिसे सुनकर कोई भी खुश हो उठेगा।राहुल ने बताया है कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। अथिया शेट्टी जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं। आपको बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। केएल राहुल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। एक पोस्ट के जरिए बताया कि 2025 में उनके पहले बच्चे का जन्म होगा।केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने शेयर की गुड न्यूजअथिया शेट्टी ने शुक्रवार 8 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, अपने पोस्ट में उन्होंने ने लिखा है कि‘हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है 2025.’ उन्होंने अपनी पोस्ट में पति राहुल को टैग किया गया है। इस पोस्ट में बच्चे के पैर और तारे भी बने हुए हैं। वहीं नजरबट्टू भी बनाया है और सबसे नीचे राहुल और अथिया लिखा है। अथिया ने कैप्शन में सफेद दिल भी पोस्ट किया है। इस पोस्ट का साफ मतलब है कि यह कपल अगले साल माता-पिता बनने वाले हैं। इस गुड न्यूज को सुन हर कोई बेहद खुश है। फैंस उन्हे ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं। फैंस अथिया और राहुल को बधाई देने के साथ कमेंट बॉक्स में अथिया को प्रेग्नेंसी टिप्स भी दे रहे हैं। कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कैसे अपना ख्याल रखना चाहिए। View this post on Instagram Instagram Postअभिनेत्री अथिया शेट्टी और के. एल. राहुल की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित भव्य 'जहान' बंगले में लिए सात फेरे थे। उनकी शादी काफी सीक्रेट ढंग से हुई थी। मजेदार बात तो यह है कि शादी के बाद केएल राहुल और अथिया हनीमून पर जाने के बजाय अपने- अपने काम पर निकल गए थे।