6 खिलाड़ी जिन्हें LSG कर सकती है रिटेन, प्रमुख ऑलराउंडर को किया जाएगा रिलीज?

Photo Credit: IPL Official Website
Photo Credit: IPL Official Website

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए नियमों का ऐलान हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी रणनीति में जुट गई है। केएल राहुल के अलावा भी फ्रेंचाइजी में कई अहम खिलाड़ी हैं, जिनका प्रदर्शन निरंतर अच्छा रहा है। हालांकि, फ्रेंचाइजी को छह खिलाड़ियों को रिटेन करते हुए, इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि उसकी पर्स मनी में ज्यादा कमी ना आए।

Ad

ऐसे में शायद फ्रेंचाइजी को अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों को मजबूरी में रिलीज करना पड़ सकता है, इसमें क्रुणाल पांड्या का नाम भी शामिल है। वैसे भी पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। इस आर्टिकल में हम उन 6 खिलाड़ियों के बारे में चर्चा में करेंगे, जिन्हें LSG मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है।

LSG इन 6 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

6. मयंक यादव

मयंक यादव ने पिछले सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि, इंजरी की वजह से वो सिर्फ 4 मैच ही खेल पाए थे। इतने कम मैचों में ही वो अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। अगर बांग्लादेश के खिलाफ मयंक का इंटरनेशनल डेब्यू नहीं होता है, तो फ्रेंचाइजी उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर सकती है।

5. आयुष बदोनी

दिल्ली के युवा बल्लेबाज आईपीएल 2022 से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में जमकर तबाही मचाई थी। आगामी सीजन से पहले वह तमाम फ्रेंचाइजी की नजरों में आ चुके हैं। लेकिन लखनऊ अपने इस प्रतिभशाली खिलाड़ी को रिलीज करने की भूल शायद नहीं करेगी।

4. रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई अपने जादुई स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, जो रनों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ विकेट भी चटकाते हैं। फ्रेंचाइजी द्वारा बिश्नोई को भी अपने साथ बरकरार रखने की उम्मीद है।बिश्नोई को ऑक्शन में भेजकर फ्रेंचाइजी उन्हें आरटीएम के जरिए फिर से खरीद सकती है।

3. मार्कस स्टोइनिस

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को फ्रेंचाइजी 11 करोड़ में रिटेन कर सकती है। स्टोइनिस बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने में माहिर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले कई सालों से वह ये काम करते नजर आ रहे हैं। स्टोइनिस जैसा ऑलराउंडर फ्रेंचाइजी को ऑक्शन में मिलना आसान नहीं होगा।

2. निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के लिए फ्रेंचाइजी 14 करोड़ रूपये खर्च कर सकती है। वह किस कैटेगरी के खतरनाक बल्लेबाज हैं ये बात सभी अच्छे से जानते हैं। पूरन के पास विश्व की तमाम टी20 लीग में खेलने का अनुभव है, उनके पास अकेले अपने दम पर मैच का नतीजा पलटने का दमखम है। ऐसा खिलाड़ी हर टीम अपने स्क्वाड में चाहती है।

1. केएल राहुल

केएल राहुल LSG के पहले रिटेंशन हो सकते हैं और फ्रेंचाइजी उनके लिए 18 करोड़ रूपये खर्च करने से पीछे नहीं हटेगी। उनकी कप्तानी में लखनऊ तीन सीजन में दो बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही है। राहुल फ्रेंचाइजी का चेहरा है और उनके अंदर टीम को चैंपियन बनाने के गुण मौजूद हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications