5 Cricketers First Child Daughter: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी को इस पल का बेसब्री से इंतजार था। आईपीएल 2025 में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं। लेकिन अथिया की प्रेग्नेंसी की वजह से उन्हें आईपीएल छोड़कर बीच में ही वापस घर लौटना पड़ गया था। 24 मार्च की शाम केएल राहुल की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया। हालांकि अभी केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने बेटी की तस्वीर को फैंस के बीच शेयर नहीं किया है।क्रिकेटर्स की बेटी के बारे में बात हो रही है तो आपको बता दें कि केएल राहुल ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जिनकी पहली संतान बेटी है। इस आर्टिकल में हम आपको पांच ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स का नाम बताएंगे, जिनके घर में पहली पहली संतान के रुप मे बेटी का आगमन हुआ है।इन पांच क्रिकेटर्स की पहली संतान है बेटी5. सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की भी पहली संतान बेटी है, जिसका नाम सारा तेंदुलकर है। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था।4. महेंद्र सिंह धोनी महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह की भी पहली संतान बेटी है। कपल ने 6 फरवरी साल 2015 को इस दुनिया में अपनी बेटी का स्वागत किया था। जीवा धोनी अपने पापा की तरह काफी फेमस हैं।3. रोहित शर्मा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की पहली संतान बेटी है। साल 2018 में कपल ने इस दुनिया में अपनी बेटी का स्वागत किया था। रोहित शर्मा की बेटी समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 में हुआ था। View this post on Instagram Instagram Post2. विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में इस दुनिया में अपनी बेटी का स्वागत किया था। विराट की बेटी का नाम वामिका है और उन्होंने अभी तक उसकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।1. केएल राहुल भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने साल 2024 के नंवबर महीने में एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह माता- पिता बनने वाले हैं। वहीं साल 2025 के मार्च महीने, 24 मार्च को अथिया ने एक बेटी को जन्म दिया।