केएल राहुल अब नई टीम के लिए खेलते आएंगे नजर, IPL 2025 मेगा ऑक्शन में खास फ्रेंचाइजी का बने हिस्सा

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
केएल राहुल के लिए आईपीएल ऑक्शन में जमकर बोली लगी।

KL Rahul Sold To Delhi Capitals : लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2025 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान 14 करोड़ की रकम में खरीदा।

Ad

केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते आ सकते हैं नजर

केएल राहुल की बेस प्राइस 2 करोड़ थी और उनके लिए सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच बिडिंग वार देखने को मिली। काफी देर तक इन दोनों टीमों के बीच केएल राहुल को खरीदने के लिए जंग देखने को मिली। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी बीच में आ गई। वहीं थोड़ी देर बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भी केएल राहुल के लिए बोली लगाना शुरु कर दिया। हालांकि आखिर में 14 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को खरीद लिया। अब केएल राहुल दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Ad

केएल राहुल इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। हालांकि आईपीएल 2024 के दौरान हुए विवाद के बाद उन्होंने ऑक्शन में जाने का फैसला किया था। इस बार ऐसा लग रहा था कि आरसीबी उनके लिए बिडिंग करेगी और उनको अपनी टीम में शामिल करेगी। हालांकि आरसीबी ने बिडिंग तो किया लेकिन वो केएल राहुल को खरीदने के लिए ऑल आउट नहीं गए और इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में उन्हें खरीद लिया।

ऋषभ पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

आपको बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान ऋषभ पंत अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। ऋषभ पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने सबसे महंगी बोली लगाई। पंत को लखनऊ की टीम ने रिकॉर्ड 27 करोड़ की रकम में खरीदा। इस तरह ऋषभ पंत अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। जिस तरह से लखनऊ ने पंत को खरीदा उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो अगले सीजन टीम की कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे।

ऋषभ पंत के अलावा श्रेयस अय्यर भी काफी महंगे बिके हैं। अय्यर को पंजाब किंग्स की टीम ने 26 करोड़ 75 लाख में खरीदा। कई टीमों ने अय्यर के लिए बिडिंग की लेकिन पंजाब ने सबको पीछे छोड़ दिया। अब वो उनके लिए अगले सीजन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications