IPL 2025 : लखनऊ सुपर जायंटस का फिल्मी अंदाज, बॉलीवुड के मशहूर गाने पर अपने खिलाड़ियों से करवाया रूबरू

ऋषभ पंत
खिलाड़ियों की तस्वीर (photo credit: instagram/lucknowsupergiants)

Lucknow Super Giants Special Video : आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 सोमवार 25 नवंबर को समाप्त हो गया। दो दिन तक सऊदी अरब के जेद्दा में खिलाड़ियों को लेकर 10 टीमों के बीच खीचतान चली। फिर खिलाड़ियों को खरीदकर फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को बनाया। सभी ने 18-18 से ज्यादा खिलाड़ियों को और 25 या इससे कम खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में जगह दी है।

Ad

पहले दिन कुल 72 खिलाड़ियों को खरीदा गया था। वहीं दूसरे दिन के ऑक्शन में 110 खिलाड़ी बिके। जहां कुछ खिलाड़ी इस ऑक्शन में करोड़पति बन गए वहीं कुछ खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सोशल मीडिया पर भी सभी खिलाड़ी छाए हुए हैं। इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंटस ने अपनी फैमिली टीम का एक वीडियो शेयर किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया वीडियो

लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत पर सबसे मंहगी बोली लगाई। ऋषभ पंत 2016 से दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे, लेकिन इस बार वो लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने हैं। वहीं एलएसजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी फैमिली टीम का वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में लखनऊ सुपर जायटंस ने अपने सभी खिलाड़ियों से रुबरु कराया है। एलएसजी ने अपने इस वीडियो में फिल्म हम साथ-साथ हैं का गाना लगाया है। इस गाने से भी उनका मतलब है कि अब खिलाड़ी साथ- साथ हैं।

Ad

लखनऊ सुपर जायटंस का पूरा स्क्वाड

LSG ने कई नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है तो वहीं उन्होंंने कई खिलाड़ियों को रिटेन भी किया था। जिस पर इस फ्रैन्चाइजी को पूरा भरोसा है। एलएसजी ने ऋषभ पंत को (27 करोड़), निकोलस पूरन (21 करोड़) , रवि बिश्नोई (11 करोड़) , मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान ( 4 करोड़), आयुष बडोनी (4 करोड़), डेविड मिलर (7.5 करोड़) , एडेन मार्करम ( 2 करोड़) , मिचेल मार्श (3.4 करोड़) , अवेश खान (9.75 करोड़) , अब्दुल समद( 4.2 करोड़) , आर्यन जुयाल (30 लाख) , आकाश दीप (8 करोड़) , शाहबाज अहमद (2.40 करोड़) , आकाश सिंह (30 लाख) , शमार जोसेफ (75 लाख), प्रिंस यादव (30 लाख), युवराज चौधरी (30 लाख), राजवर्धन हंगरगेकर (30 लाख), अर्शिन कुलकर्णी( 30 लाख), मैथ्यू ब्रीट्जके ( 75 लाख), हिम्मत सिंह (30 लाख), एम सिद्धार्थ (75 लाख), दिग्वेश सिंह (30 लाख) में खरीदा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications