महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिले रोहित शर्मा, हिटमैन समेत इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, देखें Video

सीएम एकनाथ शिंदे ने रोहित को किया सम्मानित (Photo Courtesy: X/@ani)
सीएम एकनाथ शिंदे ने रोहित को किया सम्मानित (Photo Courtesy: X/@ani)

CM Eknath Shinde Meet Rohit Sharma: भारतीय टीम और फैंस अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। 4 जुलाई को भारत मुंबई में भव्य जश्न समारोह के बाद भारतीय टीम को वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित किया गया था। अब वानखेड़े में मिले सम्मान के बाद टी20 वर्ल्ड चैंपियन रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। रोहित ने सीएम एकनाथ शिंदे से यह मुलाकात उनके आवास पर की है।

Ad

सीएम एकनाथ शिंदे से मिले रोहित शर्मा

समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आवास पर जाते हैं। यहां मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। एकनाथ शिंदे ने सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को सम्मानित किया।

Ad

दरअसल, भारतीय टीम के यह चार टी20 वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी महाराष्ट्र से ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में इसे देखते हुए ही मुख्यमंत्री शिंदे ने इन चार खिलाड़ियों को मिलने के लिए बुलाया और इन्हें सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने भी की थी भारतीय टीम से मुलाकात

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने 4 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय टीम से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने भारतीय टीम की जीत की खुशी में अपने आवास पर खास स्वागत समारोह रखा था। यहां भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के साथ नाश्ता भी किया था।

भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री मोदी को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी उनके हाथ में दी थी। पीएम मोदी और भारतीय टीम दोनों एक दूसरे से मिलकर काफी खुश नजर आए थे। पीएम मोदी से मिलने के बाद भी भारतीय टीम मुंबई पहुंची थी। जहां टीम के लिए भव्य विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। विक्ट्री परेड के दौरान भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ओपन बस में झूमते हुए वानखेड़े स्टेडियम तक यात्रा करते हुए नजर आए थे।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications