मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, चैंपियन बनाने वाले दिग्गज की हुई वापसी; मिली बड़ी जिम्मेदारी

रोहित शर्मा और महेला जयवर्धने (Photo Credit: X/@MIFansArmy)
रोहित शर्मा और महेला जयवर्धने (Photo Credit: X/@MIFansArmy)

Mumbai Indians reappointed Mahela Jayawardene as their head coach for IPL 2025: आईपीएल 2025 के आयोजन में अभी समय है लेकिन मेगा ऑक्शन को देखते हुए सभी टीमें अभी से तैयारियों में लगी हुई हैं। कुछ ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं और इसमें पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल हो गया है, जिसका प्रदर्शन हालिया सीजन में बेहद खराब रहा था। एमआई ने टीम को तीन बार चैंपियन बनाने वाले श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को फिर अपना हेड कोच बना दिया है और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर की छुट्टी कर दी है।

Ad

महेला जयवर्धने फिर से बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच

मुंबई इंडियंस के हेड कोच के रूप में महेला जयवर्धने का कार्यकाल बेहद सफल रहा और उन्होंने 2017 से 2022 तक जिम्मेदारी संभाली। टीम ने इस दौरान तीन बार आईपीएल चैंपियन बनने में सफलता हासिल की। जयवर्धने के कार्यकाल में मुंबई इंडियंस ने 2017, 2019 और 2020 में टाइटल अपने नाम किया। 2022 के सीजन के बाद, जयवर्धने का रोल बदल दिया गया और उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड ऑफ परफॉरमेंस बना दिया गया। इसके तहा जयवर्धने एमआई फ्रेंचाइजी की सभी चार टीमों में कोचिंग और स्काउटिंग की देखरेख करते थे।

Ad

जयवर्धने ने दोबारा हेड कोच के रूप में नियुक्ति के बाद कहा,

"एमआई परिवार के भीतर मेरी यात्रा हमेशा विकास की रही है, 2017 में, अब तक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिभाशाली व्यक्तियों के ग्रुप को एक साथ लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया था और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अब इतिहास के उसी क्षण में लौटना है। यह एक रोमांचक चुनौती है, जिसका मैं इंतज़ार कर रहा हूं।"

मार्क बाउचर के कार्यकाल में मुंबई का प्रदर्शन रहा बेहद खराब

मुंबई की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 से पहले मार्क बाउचर को हेड कोच की जिम्मेदारी थी। उस सीजन मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था लेकिन इस साल खेले गए सीजन में एमआई की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर रही थी। ऐसे में महेला जयवर्धने के सामने आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस को जीत की राह में वापस लाने की चुनौती होगा। वहीं, मेगा ऑक्शन को लेकर भी कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications