‘ऑक्शनर के कारण RCB के हाथ से फिसले मिचेल स्टार्क...',सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जमकर ट्रोल हुईं मल्लिका सागर

मिचेल स्टार्क को लेकर ट्रोल हुईं मल्लिका सागर (photo credit: instagram/mcp.yt/asicsaustralia)
मिचेल स्टार्क को लेकर ट्रोल हुईं मल्लिका सागर (photo credit: instagram/mcp.yt/asicsaustralia)

IPL 2025 Mega Auction Mallika Sagar Trolled: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2025 ऑक्शन में करोड़ों का नुकसान हुआ है। बता दें कि आईपीएल 2025 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। जबकि उन्हें पिछले ऑक्शन में केकेआर ने 24.75 करोड़ में अपने नाम किए थे। ऐसे में 13 करोड़ का तगड़ा नुकसान हुआ है।

Ad

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्टार्क के लिए शुरुआत में कोलकाता और मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई थी। छह करोड़ तक मुंबई ने बोली लगाई इसके बाद दिल्ली की टीम इस बोली में आ उतरी। हालांकि, कोलकाता ने बोली जारी रखी। इस बीच कोलकाता ने बोली छोड़ दी और आरसीबी बीच में आ गई। दिल्ली ने लगातार स्टार्क के लिए बोली जारी रखी। दिल्ली ने 11.75 करोड़ की बोली लगा उन्हें अपने साथ जोड़ा।

मल्लिका सागर सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

पिछले आईपीएल ऑक्शन में स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे लेकिन इसबार के ऑक्शन में स्टार्क को करोड़ों का नुकसान हुआ है। मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने आधे से भी कम दाम पर खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को दिल्ली ने 11.75 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। जिसकी वजह सोशल मीडिया पर मल्लिका सागर को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

यूजर का कहना है कि मल्लिका सागर की वजह से मिचेल स्टार्क आरसीबी के हाथ से फिसल गए, जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है। दरअसल आरसीबी ने उनके ऊपर सेकेंण्ड लास्ट बोली लगाई थी। जिसके बाद मल्लिका सागर मिचेल स्टार्क के लिए अगली बोली की इंतजार करती रही जिसकी वजह से मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को समय मिल गया और उन्होंने स्टार्क को खरीद लिया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मल्लिका सागर के धीमे एप्रोच की वजह से मिचेल स्टार्क आरसीबी के हाथों से निकल गए। अगर वो इंतजार ना करतीं तो स्टार्क आरसीबी का हिस्सा होते।

Ad

यूजर ने किया ट्रोल पोस्ट कर कही यह बात

Ad

ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने गए हैं। बता दें कि पंत को लखनऊ ने RTM के तहत 27 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications