रोहित शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, श्रेयस-सूर्यकुमार समेत मुंबई के प्रमुख खिलाड़ियों के लिए जारी हुआ नया फरमान 

Suryakumar Yadav, Shreyas Iyer, Rohit Sharma, T20 Mumbai League
श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा (Photo Credit: Getty)

MCA Makes mandatory Play T20 Mumbai League: आईपीएल 2025 का रोमांच अभी जारी है और इसके बाद कई अलग-अलग राज्य अपने निर्धारित कार्यक्रम पर टी20 लीग भी करवाते नजर आएंगे। इसमें मुंबई का नाम भी शामिल है। टी20 मुंबई लीग को पिछली बार काफी हाइप मिला था और अब एमसीए ने फैंस को रिझाने के लिए बड़ा फैसला ले लिया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने लीग का फेस पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा को बनाया है। साथ ही मुंबई के सभी प्रमुख खिलाड़ियों के लिए इस टी20 लीग में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में हमें मुंबई के कुछ ऐसे बड़े खिलाड़ी भी खेलते दिखाई देंगे, जो भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Ad

मुंबई के बड़े खिलाड़ी लेंगे टी20 लीग में हिस्सा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सभी मौजूदा बड़े खिलाड़ी - अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर, को सूचित कर दिया गया है कि अगर उनका चयन भारत के इंग्लैंड दौरे पर नहीं होता है तो फिर उन्हें टी20 लीग मुंबई में जरूर खेलना होगा। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास अब अपने राज्य एसोसिएशन की बात मानने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होगा।

MCA के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के सभी भारतीय खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि उन्हें टी20 मुंबई लीग खेलनी होगी, जो आईपीएल के बाद शुरू होगी। यह अनिवार्य है। केवल उन प्लेयर्स को छूट मिलेगी, जिनके पास भारत की प्रतिबद्धता या चोट की समस्या है।

Ad

भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी इतनी फीस

टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ी वैसे तो करोड़ों में कमाते हैं लेकिन उन्हें टी20 मुंबई लीग में सीमित मात्रा में ही रकम मिलेगी। हालांकि, राज्य संघ इन भारतीय खिलाड़ियों को ऑक्शन में मिलने वाली रकम के अतिरिक्त उपस्थिति शुल्क के रूप में प्रति खिलाड़ी 15 लाख रुपये का भुगतान करेगा। इस बारे में सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खिलाड़ियों को संघ द्वारा 15 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा जो भागीदारी शुल्क के रूप में होगा और इसके अतिरिक्त वे नीलामी शुल्क से अलग से कमाएंगे। हम बेस प्राइस और अन्य विवरणों पर काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications