राजस्थान रॉयल्स का पूर्व ऑलराउंडर MI की फ्रेंचाइजी में हुआ शामिल, मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

Photo Credit: X@Titans_Cricket
Photo Credit: X@Titans_Cricket

MI Cape Town Sign Corbin Bosch for SA20 2025: SA20 लीग के अब तक दो सफल सीजन खेले जा चुके हैं और अब फैंस को इसके तीसरे सीजन के आयोजन का बेसब्री से इंतजार है। SA20 के तीसरे सीजन के शेड्यूल की घोषणा पहले ही हो चुकी है और इसकी शुरुआत 2025 में 9 जनवरी से होगी। आगमी सीजन से पहले सभी टीमें अपने स्क्वाड को पूरा करने में जुटी हुई हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कार्बिन बॉश को डायरेक्ट एंट्री मिली है।

Ad

कार्बिन बॉश MI की फ्रेंचाइजी में हुए शामिल

बता दें कि बॉश इससे पहले SA20 लीग के पिछले दो सीजन में भी खेल चुके हैं। SA20 लीग के उद्घाटन सीजन में वह प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं, पिछले सीजन में उन्होंने पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, इस दौरान वह कुछ खास कमाल नहीं दिखाया पाए। बॉश ने 6 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किए। बल्लेबाजी में 45 रन बनाए थे। इसके बावजूद MI की फ्रेंचाइजी ने बॉश पर भरोसा जताया है और उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया है। इसकी आधिकारिक घोषणा फ्रेंचाइजी ने कर दी है।

Ad

30 वर्षीय ऑलराउंडर कार्बिन बॉश आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स के स्क्वाड में शामिल थे। उस दौरान बॉश को नाथन कूल्टर-नाइल के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था।

कार्बिन बॉश ने पिछले कुछ समय में खुद को डेथ स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर बदला है और अपनी गेंदबाजी पर भी काफी मेहनत की है। बॉश ने अब तक खेले 71 टी20 मैचों में 37.26 की औसत और 8.43 के इकॉनमी रेट से 42 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 18.55 की औसत से 631 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।

SA20 2025 के लिए एमआई केप टाउन ने बेन स्टोक्स, ट्रेंट बोल्ट को भी साइन किया है। इस टीम में राशिद खान, कागिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, नुवान तुषारा जैसे कई प्रमुख खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications