Full list of sold players SA20 2025 Auction: भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 को लेकर चर्चा चल रही है, क्योंकि हाल ही में रिटेंशन के नियमों का ऐलान किया गया और अब जल्द ही मेगा ऑक्शन की तारीख भी सामने आ सकती है। हालांकि, आईपीएल से पहले इस बार दक्षिण अफ्रीका की फ्रेंचाइजी लीग SA20 अपने तीसरे सीजन के ऑक्शन को लेकर सुर्खियों में हैं, जो मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस बार के ऑक्शन में लगभग 200 खिलाड़ी शामिल थे लेकिन इसमें से सिर्फ 13 के लिए ही स्पॉट खाली थे। इसी वजह से कई खिलाड़ियों को निराश भी होना पड़ा। ऑक्शन के दौरान सबसे महंगी खरीद दक्षिण अफ्रीका के ओपनर रीजा हेंड्रिक्स रहे, जिन्हें मुंबई इंडियन की फ्रेंचाइजी ने R4.3 मिलियन में खरीदा। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों की भी किस्मत चमकी लेकिन दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा को निराश होना पड़ा।SA20 के तीसरे सीजन के ऑक्शन में टेम्बा बावुमा रहे अनसोल्डटेम्बा बावुमा को इसी साल सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने रिलीज किया था। टीम ने लगातार दो खिताब अपने नाम किए लेकिन बावुमा का योगदान कुछ खास नहीं रहा और उन्हें 2024 के सीजन में ज्यादा मौके भी नहीं मिले थे। उन्होंने सिर्फ 1 मैच खेला था, जिसमें 33 रन बनाए थे। बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल से भी खुद को दरकिनार कर लिया है। उनका हालिया फॉर्म भी कुछ खास नहीं चल रहा है, जबकि टी20 फॉर्मेट में टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में बावुमा ज्यादा योगदान नहीं दे पाते हैं। शायद यही वजह रही कि वह लीग के ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी की पसंद नहीं बन पाए। SA20 2025 ऑक्शन में इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मतऑक्शन में खिलाड़ियों को बल्लेबाज, विकेटकीपर, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाज की श्रेणी में विभाजित किया गया। ऑक्शन की प्रक्रिया ऑक्शनर रिचर्ड मैडले द्वारा आयोजित की गई, जो आईपीएल में भी कई सीजन इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा चुके हैं। आइये नजर डालते हैं कि किन खिलाड़ियों को किस टीम ने कितने में खरीदा।SA20 के तीसरे सीजन के ऑक्शन में सोल्ड हुए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट: रीजा हेंड्रिक्स (एमआई केप टाउन) - R4.3 मिलियनकॉलिन इंग्राम (एमआई केप टाउन) - R175 000मार्क्वस एकरमैन (प्रिटोरिया कैपिटल्स) - R800000रुबिन हरमन (पार्ल रॉयल्स) - R175000विहान लुबे (जोबर्ग सुपर किंग्स) - R175000एवन जोंस (जोबर्ग सुपर किंग्स) - R175000ओखुले सेले (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) - R175000रिचर्ड ग्लीसन (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) - R2.3 मिलियनडेन पेडिट (एमआई केप टाउन) - R175000एविन लुईस (प्रिटोरिया कैपिटल्स) - R1.50 मिलियनशमार जोसफ (डरबन सुपर जायंट्स) - R425000डग ब्रेसवेल (जोबर्ग सुपर किंग्स) - R175000काइल सीमंड्स (प्रिटोरिया कैपिटल्स) - R175000