"स्टीव स्मिथ अगर कप्तान नहीं हैं तो फिर मैदान में ज्यादा दखलंदाजी ना करें"

स्टीव स्मिथ को कप्तान के काम में दखल नहीं देना चाहिए
स्टीव स्मिथ को कप्तान के काम में दखल नहीं देना चाहिए

ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Cricket Team) के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि स्टीव स्मिथ को मैदान में ज्यादा दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए और ना ही कोई गाइडेंस उन्हें देना चाहिए। क्लार्क के मुताबिक मैदान में चीजों को वही खिलाड़ी हैंडल करे जो कप्तान हो। कप्तान केवल एक ही रह सकता है।

Ad

दरअसल टिम पेन ने सेक्स्टिंग स्कैंडल के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। टिम पेन ने 2017 में एक लड़की को अश्लील मैसेज किए थे और अश्लील तस्वीरें भी भेजी थीं। अब ये स्कैंडल सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। टिम पेन ने एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया।

टिम पेन के इस्तीफा देने के बाद ये माना जा रहा है कि पैट कमिंस या फिर स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया जा सकता है। पैट कमिंस का नाम इस रेस में सबसे आगे है।

स्टीव स्मिथ को मैदान में कप्तान बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए - माइकल क्लार्क

बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट पर माइकल क्लार्क ने कहा कि अगर पैट कमिंस कप्तान बनते हैं तो वो खुद स्मिथ की सलाह लेंगे। लेकिन स्मिथ को खुद से ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा,

स्टीव स्मिथ को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि जब टिम पेन कप्तान थे तब उनको ज्यादा दखल देने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। स्लिप में खड़े होकर वो फील्डर्स को इधर-उधर कर रहे थे। अगर वो उप कप्तान हैं या फिर नहीं भी हैं तो उन्हें इन चीजों से काफी सावधान रहना होगा। मैदान में केवल एक ही कप्तान रह सकता है। अगर पैट कमिंस कप्तान बनते हैं तो वो खुद आपकी सलाह लेंगे लेकिन फैसला लेना उनका काम है।"

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications