शाहीन अफरीदी के साथ गलत हुआ...मिस्बाह उल हक ने बाबर आजम का जिक्र करते हुए दी बड़ी प्रतिक्रिया

New Zealand v Pakistan - Men
New Zealand v Pakistan - Men's T20 Game 4

बाबर आजम (Babar Azam) को दोबारा पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद से ही लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में टीम के पूर्व कोच मिस्बाह उल हक ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को जिस तरह से कप्तानी से हटाया गया वो सही नहीं है। इसके अलावा मिस्बाह ने ये भी कहा कि जब बाबर आजम को भी पाकिस्तान टीम की कप्तानी से हटाया गया था तो वो भी तरीका सही नहीं था।

Ad

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले शाहीन शाह अफरीदी को कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को दोबारा कप्तान बना दिया गया है। अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से महज एक सीरीज के बाद ही उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और उनकी जगह दोबारा बाबर आजम की नियुक्ति की गई। बाबर आजम वर्ल्ड कप 2023 तक पाकिस्तान के कप्तान थे लेकिन टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया था।

कप्तान बदलने का तरीका काफी खराब है - मिस्बाह उल हक

मिस्बाह उल हक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा शाहीन अफरीदी को कप्तानी से हटाने के फैसले को गलत बताया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा,

पाकिस्तानी टीम में कप्तान बदलने का तरीका काफी खराब है। इससे खिलाड़ियों पर काफी असर पड़ता है। बाबर आजम को गलत तरीके से कप्तानी से हटाया गया था और अब शाहीन शाह अफरीदी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। बाबर और शाहीन दोनों ही पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी हैं। मेरी शुभकामनाएं टीम के साथ हैं और उम्मीद है कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

आपको बता दें कि कप्तानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच शाहीन अफरीदी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें कहा है कि उनके सब्र का इम्तिहान ना लिया जाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications