4 overseas players likely to start for Delhi Capitals in IPL 2025: आईपीएल 2025 में कई टीमें नए सिरे से शुरुआत करते नजर आएंगी, इसमें से एक नाम दिल्ली कैपिटल्स का भी है। पिछले कई सीजन से डीसी की पहचान चुके ऋषभ पंत इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह मेगा ऑक्शन में उतरे थे और उन्हें दिल्ली की फ्रेंचाइजी वापस साइन नहीं कर पाई। इसी वजह से टीम ने केएल राहुल के रूप में प्रमुख भारतीय बल्लेबाज खरीदा। हालांकि, कप्तानी को लेकर अभी भी कुछ तय नहीं है, क्योंकि अक्षर पटेल और फाफ डू प्लेसी भी दो अन्य दावेदार हैं । इसी वजह से कप्तान के लिए हमें आधिकारिक घोषणा का इतंजार करना होगा।हालांकि, हर टीम की तरह दिल्ली कैपिटल्स पर भी सभी की नजर है कि ये शुरुआत में किन चार विदेशी खिलाड़ियों पर दांव लगाना चाहेगी। इसी वजह से इसको लेकर फैंस में लगातार चर्चा जारी है। हम इस आर्टिकल में उन 4 विदेशी खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरूआती मुकाबलों में प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं।4. मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस बार दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। उनके पास अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता है और ऐसा वो कई बार कर चुके हैं। दिल्ली के स्क्वाड में वह गेंदबाजी के एक प्रमुख चेहरे के रूप में शामिल हैं। ऐसे में उनके साथ शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स का जाना तय है।3. हैरी ब्रूकइंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक पिछले सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे लेकिन उन्होंने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि, अब वह एक बार फिर से डीसी का हिस्सा बन गए हैं और हालिया समय में जबरदस्त फॉर्म से भी गुजर रहे हैं। ब्रूक दिल्ली के लिए पारी को संभालने के साथ-साथ तेजी से रन बनाने का काम कर सकते हैं। इसी वजह से उन्हें शुरुआत से ही प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है।2. ट्रिस्टन स्टब्सदक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने आईपीएल 2024 में कमाल की बल्लेबाजी की थी और दिल्ली कैपिटल्स के लिए फिनिशर का रोल बखूबी निभाया था। उन्हें दिल्ली ने रिटेन भी किया था, जो दिखाता है कि उनके ऊपर फ्रेंचाइजी को काफी ज्यादा भरोसा है। इसी वजह से स्टब्स भी हमें दिल्ली कैपिटल्स की स्टार्टिंग 11 में खेलते दिखाई दे सकते हैं।1. जेक फ्रेजर मैकगर्कऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में RTM का इस्तेमाल किया और उन्हें फिर से साइन किया। मैकगर्क ने पिछले सीजन में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दिल्ली को जबरदस्त शुरुआत दिलाने का काम किया था और एक बार फिर उन्हें यही भूमिका सौंपी जा सकती है। ऐसे में फाफ डू प्लेसी को बाहर बैठना पड़ सकता है।