ड्वेन ब्रावो की विस्फोटक पारी और 106 मीटर लंबे छक्के को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Nitesh
ड्वेन ब्रावो ने सबसे लंबा छक्का लगाया (Photo - Twitter)
ड्वेन ब्रावो ने सबसे लंबा छक्का लगाया (Photo - Twitter)

मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2023) में ड्वेन ब्रावो एक प्लेयर के तौर पर काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। टेक्सास सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ ब्रावो ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए जबरदस्त धुआंधार पारी खेली। यही नहीं उन्होंने टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का भी लगाया और इस उम्र में उनको इस तरह से बल्लेबाजी करता देख हर कोई हैरान है।

Ad

ड्वेन ब्रावो ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 39 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। आखिरी तीन गेंद पर 17 रन चाहिए थे लेकिन ब्रावो सिर्फ एक चौका और छक्का ही लगा पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 106 मीटर लम्बा छक्का लगाया जो इस टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का है।

ड्वेन ब्रावो की धुआंधार बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

ड्वेन ब्रावो की इस बल्लेबाजी को देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने आईपीएल से संन्यास लिया है। ब्रावो की धुआंधार बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

ड्वेन ब्रावो ने मेजर लीग क्रिकेट में 106 मीटर लंबा छक्का लगाया।
Ad
ये काफी बड़ा छक्का था। ब्रावो ने मैच का सबसे लंबा छक्का लगाया।
Ad
ड्वेन ब्रावो अभी भी हाईएस्ट लेवल पर खेल सकते हैं। वो एक जबरदस्त एथलीट हैं।
Ad
ड्वेन ब्रावो ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
Ad
ड्वेन ब्रावो ने लगभग चमत्कारिक काम कर दिया था। टीएसके भले ही मुकाबला हार गई लेकिन ब्रावो ने टीम का नेट रन रेट नहीं कम होने दिया।
Ad

ड्वेन ब्रावो पहले 18 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे और उसके बाद 39 गेंद पर 76 रनों की पारी खेल दी। एनरिक नॉर्ट्जे के खिलाफ काफी धुआंधार बैटिंग उन्होंने की।

Ad

ड्वेन ब्रावो ने 39 साल की उम्र में एनरिक नॉर्ट्जे को आगे बढ़कर चौका लगाया। इससे पहले उन्होंने उनके खिलाफ सबसे लंबा छक्का भी लगाया था।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications