Top 5 Indian Cricters hair transplant: मोहम्मद शमी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इन दिनों शमी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह उनके बाल हैं। हाल ही में शमी ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया जिसके बाद तो शमी के लुक में चार चांद लग गए हैं। हालांकि, वो पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जिन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया, उनसे पहले भी क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसा करवा चुके हैं। इसी कड़ी में हम आपको पांच ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स के बारें में बताएंगे, जो हेयर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं।महेंद्र सिंह धोनी एमएस धोनी को उनकी धुआंधार बल्लेबाजी और जबरदस्त कप्तानी के लिए जाना जाता है। हालांकि, इसके साथ-साथ एमएस धोनी का हेयर स्टाइल भी अकसर चर्चा में रहता है। हजारों लोग धोनी जैसा हेयरकट कराते हैं लेकिन इस बात को कम ही लोग जानते होंगे कि धोनी भी हेयर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं। View this post on Instagram Instagram Postविराट कोहली करवा चुके हैं हेयर ट्रांसप्लांटभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके विराट कोहली के लहराते बालों का राज हेयर ट्रांसप्लांट ही है। कोहली के गंजेपन की शुरुआत 2016 से ही हो गई थी। उन्होंने एक शो के दौरान अपने हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बारे में खुलकर बताया था। 2015 में उन्होंने अपने झड़ते हुए बालों को ठीक कराने के लिए सर्जरी करवाई थी। View this post on Instagram Instagram Postसौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग भी करवा चुके हैं हेयर ट्रांसप्लांटपूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अपने गंजेपन को छिपाने के लिए हमेशा विग पहना करते थे। काफी समय विग का सहारा लेने के बाद 2019 में गांगुली ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। वहीं, अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए लोकप्रियता हासिल करने वाले वीरेंद्र सहवाग भी हेयर ट्रांंसप्लांट की लिस्ट में से एक हैं, जब वह अपने करियर के पीक पर थे तब उनके बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगे थे। इसके बाद उन्होंने भी हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया था और 2008 में हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।मोहम्मद शमी का हेयरस्टाइल चर्चा मेंभारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी इन किक्रेटर्स की तरह हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। झड़ते हुए बालों से निजात पाने के लिए शमी ने 2023 एशिया कप से पहले ही हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। वहीं, अभी हाल ही में वह अपने नए लुक में नजर आए और चर्चा का विषय बन गए। View this post on Instagram Instagram Post