Happy Birthday MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना 43वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया है। जिसका वीडियो उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। हर साल की तरह इस बार भी एमएस धोनी अपने खास लोगों के साथ जन्मदिन मनाते हुए नजर आए हैं। उन्होंने अपने 43वें जन्मदिन का पहला केक अपनी वाइफ साक्षी धोनी के साथ ही काटा है।धोनी ने खास अंदाज में मनाया 43वां जन्मदिन View this post on Instagram Instagram Postसाक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए लुक में नजर आ रहे हैं। हार्ट शेप वाली टी-शर्ट में माही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी केक कटिंग करते हुए दिखे। इस दौरान शानदार म्यूजिक भी बैकग्राउंड में बज रहा है, जो माही के जन्मदिन को और भी खास बना रहा है इसके बाद धोनी ने सबसे पहले साक्षी को केक खिलाया और फिर साक्षी ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया।साक्षी ने जन्मदिन के मौके पर धोनी पर लुटाया प्यारसाक्षी ने धोनी का केक काटते हुए वीडियो शेयर किया और खास अंदाज में विश किया। साक्षी ने माही पर अपना प्यार लुटाया। वीडियो शेयर करने के साथ साक्षी ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे माही। उसके बाद उन्होंने रेड हार्ट का इमोजी और नजर ताबीज इमोजी भी शेयर किया। उनके इस वीडियो पर फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं और फैंस कमेंट के जरिए धोनी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।IPL 2024 में खेलते हुए आए थे नजरधोनी सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रहते हैं। ऐसे में फैंस को उनके दीदार आईपीएल के दौरान ही होते हैं। गौरतलब है कि एमएस धोनी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन धोनी की जगह चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया था। ऐसे में 2024 के आईपीएल के बाद एक सवाल तेजी से उठा था कि क्या धोनी अगले यानी 2025 के आईपीएल में खेलेंगे? इसका जवाब फिलहाल किसी के भी पास नहीं है।